Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Google ने एंड्रॉयड और iOS के लिए लॉन्च किया NotebookLM ऐप, पॉडकास्ट में बदल जाएगा कोई भी डॉक्यूमेंट…
    News

    Google ने एंड्रॉयड और iOS के लिए लॉन्च किया NotebookLM ऐप, पॉडकास्ट में बदल जाएगा कोई भी डॉक्यूमेंट…

    By Tv 36 HindustanMay 20, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- गूगल 20 मई, 2025 यानी आज रात को Google I/O 2025 इवेंट का आयोजन करने वाला है. इस इवेंट में कंपनी अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ-साथ बहुत सारे प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकती है और नए प्रोडक्ट्स का ऐलान भी कर सकती है. इस इवेंट के आयोजन से ठीक पहले गूगल ने एंड्रॉइड और iOS डिवाइस के लिए नोटबुकएलएम (NotebookLM) नाम का अलग से एक ऐप लॉन्च कर दिया है. इस ऐप को एंड्रॉयड यूज़र्स गूगल प्ले स्टोर और आईओएस डिवाइस के यूज़र्स एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

    नोकबुकएलएम एक ऐसा ऐप है, जो यूज़र्स को उनके कई डॉक्यूमेंट्स जैसे पीडीएफ, टेक्स्ट फाइल्स या अन्य किसी डिजिटल कंटेंट को अपलोड करने और उनकी समरी को ऑडियो में बदलकर पॉडकास्ट के रूप में सुनने वाला फीचर प्रदान करता है. यह ऐप यूज़र्स को उनके डॉक्यूमेंट्स को पढ़ने की बजाय उसमें मौजूद जरूरी कंटेंट को ऑडियो में बदलकर किसी पॉडकास्ट की तरह सुनने वाला बना देता है. उसके बाद यूज़र्स उस कंटेंट को किसी ऑडियो या गाने की तरह चलते-फिरते भी सुन सकते हैं.

    पहले इस सर्विस के लिए गूगल ने अलग से कोई ऐप लॉन्च नहीं किया था, लेकिन अब एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही ओएस वाले डिवाइस के लिए गूगल ने नोटबुकएलएम का अलग से ऐप लॉन्च कर दिया है. यह ऐप Android 10 या उससे ऊपर वाले एंड्रॉयड डिवाइस, iOS 17 या उससे ऊपर वाले डिवाइस और iPadOS 17 या उससे ऊपर वाले डिवाइस के लिए उपलब्ध होगा.

    NotebookLM के कुछ खास फीचर्स

    गूगल लैब्स के प्रोडक्ड मैनेजर बायो वैंग ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में इस नए ऐप के बारे में बताया कि, NotebookLM ऐप का पहला वर्ज़न में प्लेटफॉर्म के कोई कोर फीचर्स मौजदू हैं. इसे यूज़र्स को सबकुछ कहीं भी आसानी से समझाने के लिए डिजाइन किया गया है. हालांकि, ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले महीनों में इस ऐप में और भी कई फीचर्स को शामिल किया जाएगा.

    वैंग ने इस ऐप के बारे में बताया, “चाहे आप एक स्टूडेंट हो या फिर कोई पेशेवर या कोई ऐसे इंसान जो बहुत सारी इंफोर्मेशन्स के साथ काम करते हैं, तो हम चाहते आपके लिए नोटबुकएलएम ऐप को आप अपने डिवाइस पर आसानी से एक्सेस कर सके.”

    ऑडियो ओवरव्यूज़ को ऑफलाइन सुने: यह ऐप यूज़र्स को ऑडियो ओवरव्यूज़ को डाउनलोड करने का मौका देता है, ताकि वो इसे ऑफलाइन भी सुन सके. अगर यूज़र्स किसी ऐसे क्षेत्र में हैं, जहां नेटवर्क कनेक्टिविटी अच्छी नहीं है या यूज़र्स अपना सेलुलर डेटा यूज़ नहीं करना चाहते तो भी नोटबुकएलएम ऐप में मौजूद ऑडियो ओवरव्यूज़ को सुन सकते हैं. यह बैकग्राउंड में चलता है और इस दौरान यूज़र्स अपने डिवाइस पर अन्य काम भी कर सकते हैं.

    NotebookLM को कहीं से भी शेयर करें: यूज़र्स इस ऐप में कहीं से भी कंटेंट को शेयर कर सकते हैं. यूज़र्स किसी पीडीएफ फाइल्स से लेकर किसी ऐप ऐप को कंटेंट को सीधा इस ऐप में शेयर कर सकते हैं. इसके लिए यूज़र्स को सिर्फ उस कंटेंट के शेयर वाले ऑप्शन को क्लिक करना है और उसके बाद NotebookLM को चुनना है. उसके बाद वो कंटेंट नोटबुकएलएम ऐप में आ जाएगा, जिसे आप ऑडियो ओवरव्यू में बदल सकते हैं.

    Post Views: 740

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article22 मई को लॉन्च होने वाली है नई Tata Altroz फेसलिफ्ट, जानिए इसमें मिलने वाले 5 बड़े अपडेट…
    Next Article खरीफ सीजन के पहले परखी जाएगी खेतों की सेहत, 8000 मिट्टी सैंपल लेकर कृषि विभाग बताएगा कैसे उगाएं उन्नत फसल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    जापान ने छत्तीसगढ़ के करंज, साल बीज और रतनजोत में दिखाई रुचि, इनसे बनाए जाते हैं यह प्रोडक्ट

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?