Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अबूझमाड़ में नारायणपुर दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ी नक्सली मुठभेड़, कई माओवादी ढेर…
    News

    अबूझमाड़ में नारायणपुर दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ी नक्सली मुठभेड़, कई माओवादी ढेर…

    By Tv 36 HindustanMay 21, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारायणपुर:- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और दंतेवाड़ा सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. डीआरजी जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. मुठभेड़ की पुष्टि नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने की है.

    अबुझमाड़ के घने जंगलों में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों और नक्सलियों के बीच आज सुबह से जबरदस्त मुठभेड़ जारी है. इस ऑपरेशन में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव जिलों की डीआरजी यूनिट्स संयुक्त रूप से शामिल हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के बड़े कमांडरों को घेर लिया है. मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि, अभी तक इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

    नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा है कि ऑपरेशन अब भी जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या की जानकारी जल्द ही अलग से साझा की जाएगी. पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि नक्सलियों के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की सूचना पर डीआरजी दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर और कोंडागांव की फोर्स अबूझमाड़ में ऑपरेशन चला रही है.

    नारायणपुर नक्सल एनकाउंटर पर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा-” बहुत बड़ी सफलता जवानों को मिली है. 26 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं. जिसमें बड़े नक्सली कैडर की भी संभावना है. नारायणपुर, सुकमा बीजापुर में अबूझमाड़ इंद्रावती के एरिया में ये मुठभेड़ हुई. डीआरजी के जवानों ने साहस दिखाया है. एक जवान शहीद हुआ है एक जवान घायल है. ऑपरेशन लगभग खत्म हो चुका है. सर्च ऑपरेशन चल रहा है. उसके बाद पूरे ऑपरेशन का खुलासा हो पाएगा.”

    डिप्टी सीएम ने एक बार फिर नक्सलियों को सरेंडर करने को कहा. विजय शर्मा ने कहा “केंद्र और राज्य सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती है. उचित लोग चर्चा करें. हथियार से कोई हल नहीं होता है. नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ना चाहिए. देश और समाज की सेवा करना चाहिए. “

    अबूझमाड़ में चल रही इस मुठभेड़ को सुरक्षाबलों की रणनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है. ऑपरेशन से जुड़ी अधिकृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन यह साफ है कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में यह एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

    Post Views: 415

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदीमक से फर्नीचर और दीवार को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय…
    Next Article गर्मियों में मिट्टी के घड़े का करते हैं इस्तेमाल, तो जानें इसे कैसे करें रोजाना साफ,अपनाएं ये टिप्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    जापान ने छत्तीसगढ़ के करंज, साल बीज और रतनजोत में दिखाई रुचि, इनसे बनाए जाते हैं यह प्रोडक्ट

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?