Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गर्मी में बढ़ाएं संतान का भाग्य: ज्येष्ठ माह में बड़े बच्चे को दें ये 5 शुभ चीज़ें, मिलेगा आत्मबल और शुभ फल …
    समाचार

    गर्मी में बढ़ाएं संतान का भाग्य: ज्येष्ठ माह में बड़े बच्चे को दें ये 5 शुभ चीज़ें, मिलेगा आत्मबल और शुभ फल …

    By Tv 36 HindustanMay 23, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– हिंदू पंचांग में तीसरा महीना होता है ज्येष्ठ माह. यह समय गर्मी के सबसे तेज़ दौर का माना जाता है. इस महीने का संबंध सूर्य से जुड़ा होता है, जो तेज, ऊर्जा और जीवन शक्ति का प्रतीक है. धार्मिक मान्यता है कि इस माह में तप, पूजा और दान करने से कई गुना फल मिलता है. खासतौर पर जल का दान, प्यासे को पानी पिलाना और जरूरतमंद की मदद करना पुण्य का काम माना गया है. इसी महीने से जुड़ी एक खास बात यह है कि घर के बड़े बेटे या बेटी को कुछ विशेष चीजें देकर उनका आशीर्वाद लिया जाए. इससे न सिर्फ बच्चे का विकास होता है बल्कि पूरे परिवार के लिए शुभ फल मिलते हैं. चलिए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से वे 5 चीजें जिन्हें ज्येष्ठ माह में अपने बड़े बच्चे को देना शुभ माना जाता है.

    तांबे के बर्तन
    ज्येष्ठ माह में सूर्य का प्रभाव सबसे ज़्यादा होता है और तांबा उसी से जुड़ी धातु है. तांबे का बर्तन जैसे लोटा या गिलास बड़े बच्चे को देने से उसका आत्मविश्वास बढ़ता है. इसके साथ ही, तांबे में रखा पानी पीने से शरीर में गर्मी का असर कम होता है और पाचन भी बेहतर होता है. यह एक धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों रूप से लाभदायक परंपरा है.
    लाल रंग के कपड़े
    लाल रंग को ऊर्जा, नेतृत्व और सकारात्मक सोच का प्रतीक माना गया है. यह रंग भी सूर्य से जुड़ा है. इसलिए बड़े बच्चे को इस महीने लाल रंग का साफ और नया वस्त्र जैसे कुर्ता, चुनरी या टी-शर्ट देना शुभ होता है. इससे उसमें आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना बढ़ती है.

    1. गेहूं
      गेहूं अनाजों में सबसे प्रमुख माना जाता है. यह भी सूर्य से जुड़ा है. ज्येष्ठ माह में बड़े बच्चे को थोड़ा सा गेहूं देना या उसे किसी अच्छे काम में लगाने को कहना घर में समृद्धि लाता है. आप चाहें तो गेहूं से बनी मिठाई जैसे लड्डू या हलवा भी उसे दे सकते हैं.

    फल
    गर्मी के मौसम में शरीर को सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है पानी और ताजगी की. इसलिए इस माह में आम, खरबूजा, तरबूज जैसे फल बड़े बच्चे को ज़रूर देने चाहिए. ये न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं बल्कि ग्रहों के सकारात्मक असर को भी बढ़ाते हैं. यह तरीका बच्चे के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार के सुख-शांति में भी मदद करता है.

    गुड़
    गुड़ मिठास और अपनापन लाने वाली चीज है. यह सूर्य ग्रह से जुड़ी होने के कारण बहुत शुभ मानी जाती है. ज्येष्ठ माह में बड़े बेटे या बेटी को गुड़ देना या उससे बनी चीजें जैसे चक्की या गजक देना संबंधों को मधुर बनाता है और बच्चा भावनात्मक रूप से मजबूत बनता है.

    Post Views: 835

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर रातभर तेज बारिश के बाद भी माओवादियों के खिलाफ जारी है ऑपरेशन…
    Next Article क्या आप जानते है मछली वेजिटेरियन होती है या नॉन वेजिटेरियन, जवाब जानकर हैरान रह जाएंगे आप…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?