
जगदलपुर। जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 14 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर में करका गांव के डेढ़ दर्जन ग्रामीण दीपावली की खरीदारी करने के लिए सप्ताहिक बाजार गये हुये थे। चार बजे के आसपास दरभा थाना क्षेत्र के रामपाल मोड़ के पास उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में कड़का गांव के दो ग्रामीण बामन मण्डावी 28 वर्ष और 46 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है। वहीं 14 ग्रामीण घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।