नई दिल्ली:– भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़ी रणनीतिक बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक 25 मई यानी आज दिल्ली स्थित अशोक होटल में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होंगे
बता दें कि ये बैठक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी जाएगी और भविष्य की सुरक्षा रणनीतियों पर चर्चा होगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा पर केंद्र सरकार की स्पष्ट नीति को सभी राज्यों के नेतृत्व के साथ साझा करना है।
NDA के सीएम और डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद
इस बैठक में सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादी शिविरों पर हुई कार्रवाई, संघर्ष विराम को लेकर समझौते और आने वाले समय की रणनीतियों को लेकर यह महत्वपूर्ण बैठक होगी। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर एकजुटता का मजबूत संदेश जाएगा।
ऑपरेशन सिंदूर में कई आतंकी खत्म
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद पीएम मोदी ने कई बार जिक्र किया था कि आतंकियों को इसकी भारी कीमत चुकनी पड़ेगी।इससे पहले मंगलवार को भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान एंबेसी में अधिकारियों की संख्या कम करने को लेकर सरकार पहले ही ठोस कदम उठा चुकी है। इसी कड़ी में अब पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक और पाकिस्तानी अधिकारी को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया। भारत की ओर से इस पाक अधिकारी को अपने आधिकारिक दर्जे के अनुसार कार्य न करने का आरोप लगाते हुए सरकार ने 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया।
