बिहार:– मुजफ्फरपुर में सदर थाना के मथुरापुर पताही निवासी मो. समसुल के दाे बैंक खाता से साइबर फ्राड ने बगैर ओटीपी के पांच लाख सात हजार 343 रुपये की अवैध निकासी कर ली। मामले में पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी कराई है।
इसमें एक मोबाइल नंबर धारक के साथ अन्य को आरोपित किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आवेदन में पीड़ित ने कहा कि उन्हें एक अनजान नंबर से काल आया था।
दो खाते से निकाले गए रुपये
उधर से कहा गया कि वह बंधन बैंक से बोल रहे है। उसने केवाइसी करने के लिए आधार और पैन कार्ड की जानकारी मांगी।
इसकी जानकारी देने ने मना कर उन्होंने कहा कि वह बैंक आकर केवाइसी करा लेंगे। इसके बाद उन्हें फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां दी गई।
इसके बाद कई बार में उनके दो खाता से उक्त रुपये की अवैध निकासी फ्राड के द्वारा कर ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बगैर बैंक की मिलीभगत से फ्रॉड निकासी कर रही नहीं सकते है।
कहा, खाता से उनके द्वारा 80 हजार की निकासी पर काल आता है। जबकि उक्त निकासी पर उन्हें बैंक से एक भी कॉल नही आया। बहरहाल साइबर थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
