Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सिर पर कौन सा तेल लगाना सही नारियल या सरसों …. Jawed Habib ने बताया हेयर ऑयलिंग करने का सही तरीका…
    समाचार

    सिर पर कौन सा तेल लगाना सही नारियल या सरसों …. Jawed Habib ने बताया हेयर ऑयलिंग करने का सही तरीका…

    By Tv 36 HindustanMay 25, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बालों में तेल लगाने के कई फायदे हैं. इससे हमारे स्कैल्प को पोषण मिलता है और बल्ड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. बालों में तेल लगाना भारतीय परंपरा का हिस्सा रहा है. इससे बालों को पोषण. चमक और मजबूती मिलती है. लेकिन सवाल ये है कि बालों के लिए नारियल या सरसों कौन सा तेल बेहतर होता है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है. हेयर ग्रोथ के लिए मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के टिप्स अपनाकर हम बालों को जड़ से मजबूत बना सकते हैं और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं.

    नारियल तेल बालों के लिए पौष्टिक और मॉइस्चराइजिंग होता है. इसमें लॉरिक एसिड, विटामिन E, और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं और डैंड्रफ को कम करते हैं. यह बालों को मुलायम, चमकदार, और रूखेपन से मुक्त रखता है. यह बालों के टेक्सचर को सुधारता और ग्रोथ को बढ़ावा देता है. दक्षिण भारत में नारियल तेल का उपयोग आम है, क्योंकि यह वहां की जलवायु के अनुकूल है और बालों को गहराई से पोषण देता है.

    नारियल तेल ड्राई और डैमेज्ड बालों के लिए बेहतर माना जाता है है, क्योंकि यह बालों को मॉइस्चर देता है. इसके एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ को कम करते हैं. यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और हेयर फॉल को कम करता है.

    नारियल तेल को हल्का गुनगुना करें. इसमें तुलसी, अश्वगंधा, जटामानसी, या पीपल के पत्ते मिला सकते हैं. स्कैल्प और बालों की जड़ों से सिरों तक 10-15 मिनट तक मालिश करें. रातभर या 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें, फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें.

    सरसों का तेल ओमेगा-3, ओमेगा-6, विटामिन E, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों को गहराई से पोषण देता है और जड़ों को मजबूत करता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-डैंड्रफ गुण होते हैं, जो स्कैल्प की खुजली और इंफेक्शन को कम करते हैं. यह रक्त संचार (ब्लड सर्कुलेशन) को बढ़ाता है, जिससे हेयर ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है. उत्तर भारत में सरसों तेल की परंपरा रही है, और जावेद हबीब इसे दादी-नानी के समय से आजमाया हुआ और प्रभावी मानते हैं.

    सरसों तेल बालों की जड़ों को मजबूत करता है और हेयर फॉल को कम करता है. इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं. यह बालों को चमकदार और घना बनाता है.

    नारियल तेल को हल्का गुनगुना करें. इसमें तुलसी, अश्वगंधा, जटामानसी, या पीपल के पत्ते मिला सकते हैं. स्कैल्प और बालों की जड़ों से सिरों तक 10-15 मिनट तक मालिश करें. रातभर या 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें, फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें.
    सरसों का तेल ओमेगा-3, ओमेगा-6, विटामिन E, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों को गहराई से पोषण देता है और जड़ों को मजबूत करता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-डैंड्रफ गुण होते हैं, जो स्कैल्प की खुजली और इंफेक्शन को कम करते हैं. यह रक्त संचार (ब्लड सर्कुलेशन) को बढ़ाता है, जिससे हेयर ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है. उत्तर भारत में सरसों तेल की परंपरा रही है, और जावेद हबीब इसे दादी-नानी के समय से आजमाया हुआ और प्रभावी मानते हैं.

    सरसों तेल बालों की जड़ों को मजबूत करता है और हेयर फॉल को कम करता है. इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं. यह बालों को चमकदार और घना बनाता है.

    जावेद हबीब के अनुसार, सरसों का तेल बालों के लिए सबसे अच्छा है, क्योंकि यह पुराने समय से इस्तेमाल होता आ रहा है और इसके परिणाम आज भी देखे जा सकते हैं (जैसे दादी-नानी के मजबूत और घने बाल). यह तेल फैटी एसिड्स, विटामिन A, D, E, K, और जिंक, आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है, जो बालों को जड़ से मजबूत बनाता है. हालांकि, नारियल तेल भी प्रभावी है, खासकर दक्षिण भारत में, जहां यह जलवायु के अनुकूल है. अगर आप दक्षिण भारत में रहते हैं, तो नारियल तेल बेहतर हो सकता है.

    जावेद हबीब ने पारंपरिक हेयर ऑयलिंग के तरीके को गलत ठहराया है, जिसमें लोग सूखे बालों पर तेल लगाते हैं. उनके अनुसार, सूखे बालों पर तेल लगाना प्रभावी नहीं है, और सही तरीका गीले बालों पर तेल लगाना है.

    सबसे पहले बालों को गुनगुने पानी से गीला करें. गीले बालों की जड़ें खुली होती हैं, जिससे तेल स्कैल्प और जड़ों तक अच्छी तरह पहुंचता है. यह तरीका शैम्पू और कंडीशनर की तरह है, जो भी गीले बालों पर लगाए जाते हैं.

    Post Views: 1,145

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवैज्ञानिकों की नई रिसर्च से साफ हुआ सच 5G इंसानों के लिए है बेहद खतरनाक…
    Next Article 21 साल की मिस ने किया भारत का नाम रोशन, मिस इंडिया बनने के बाद बनीं मिस वर्ल्ड 2025 टॉप मॉडल चैलेंज की विनर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?