नई दिल्ली:– मिस वर्ल्ड 2025 के टॉप मॉडल चैलेंज में नंदिनी गुप्ता ने एशिया-ओशिनिया की तरफ से जीत हासिल की. उनके साथ बाकी तीन देशों से भी विनर्स चुनी गईं, जिनमें मिस नामीबिया सेल्मा कामान्या ने अफ्रीका से, मिस मार्टीनिक औरेली जोआचिम ने अमेरिका-कैरिबियन से और मिस आयरलैंड जैस्मिन गेर्हार्ड्ट ने यूरोप से शामिल हैं. इन चारों ने रैंप पर अपने कॉन्फिडेंस और शानदार अंदाज से हर किसी का दिल जीता और एक मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर अपनी प्रेजेंस दर्ज करवाई.
मिस वर्ल्ड 2025 के टॉप मॉडल चैलेंज सिर्फ एक ब्यूटी कॉम्पिटिशन नहीं था, बल्कि एक कल्चरल और फैशन इवेंट था, जिसमें तेलंगाना की बुनाई और कला को खास सम्मान मिला. रैंप पर ब्यूटी कंटेस्टेंट्स ने ट्रेडिशनल इंडियन डिजाइनर अर्चना कोचर का खास आउटफिट पहना. इन आउटफिट्स में पोचमपल्ली, गढ़वाल और गोल्लभामा जैसे तेलंगाना के ट्रेडिशनल हैंडलूम डिजाइन शामिल थे. इसके अलावा पर्ल्स से इंस्पायर डिजाइनों ने हैदराबाद को ‘City of Pearls’ के तौर पर सम्मान दिलाया.
रैंप शो के बाद एक मॉडर्न फैशन सेगमेंट भी हुआ, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स ने इंटरनेशनल डिजाइनर्स की मॉडर्न आउटफिट्स पहनकर रैंप वॉक किया. इस सेगमेंट ने ट्रेडिशन और मॉडर्निटी का बेहतरीन मेल देखने को मिला, जिसको वहां मौजूद हर शख्स देखता ही रह गया. पूरे इवेंट में ब्यूटी, संस्कृति और फैशन का ऐसा मेल देखने को मिला, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया और इस इवेंट को खास बना दिया. इस इवेंट में फैशन के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधता को भी बखूबी पेश किया गया.
इस इवेंट की शुरुआत में हर देश से दो-दो फाइनलिस्ट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया. अफ्रीका से मिस कोट डीवोयर फातोमाता कूलिबाली और मिस नामीबिया सेल्मा कामान्या को चुना गया. अमेरिका और कैरिबियन से मिस मार्टीनिक औरेली जोआचिम और मिस वेनेजुएला वलेरिया कानावो फाइनल में पहुंचीं. एशिया और ओशिनिया से नंदिनी गुप्ता और न्यूजीलैंड की समांथा पूले ने जगह बनाई, जबकि यूरोप से मिस बेल्जियम कैरेन जानसेन और मिस आयरलैंड जैस्मिन गेर्हार्ड्ट चुनी गईं. आखिरी राउंड में ये आठों कंटेस्टेंट्स दोबारा रैंप पर उतरीं.
जहां हर देश से एक-एक टॉप मॉडल को विनर घोषित किया गया, जिनमें नंदिनी गुप्ता का नाम भी शामिल है. 12 सितंबर, 2003 को जन्मी नंदिनी राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं. उन्होंने सेंट पॉल स्कूल से पढ़ाई की और फिर मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली. नंदिनी को शुरू से ही मॉडलिंग का शौक था और 2023 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद वो मिस वर्ल्ड 2025 में भारत की तरफ से शामिल हुईं और टॉप मॉडल चैलेंज जीतकर देश का नाम ऊंचा किया.
