
झाँसी जिले के गुरसराय खैर इंटर कॉलेज के बालिका विभाग के मैदान में लगे पटाखा बाजार में लगी आग । आग की चपेट में कई आतिशबाजी की दुकानें हुई स्वाहा। कई दुकानदारों की लाख लाखों की नगदी जलकर हुई खाक। आग की इस भीषण घटना में कई मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। वहीं मोके पर खड़ी फायर विग्रेड की गाड़ी शोपीस बनी रही। गुरसराय थाने की पुलिस ने अपनी जान पर खेलकर कई गाड़ियों को बचाया और बाल्टीयों से पानी फेंककर दुकानों की आग बुझाई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ी मोके पर आई तब जाकर आग पर काबू पाने की कबायद शुरू की गई।
लोकेशन झाँसी से टीवी 36 हिन्दुस्तान के लिए डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो सतेन्द्र कुमार