Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मिशन में जुटे पीएम मोदी, नेताओं को दिया ये बड़ा टास्क…
    समाचार

    मिशन में जुटे पीएम मोदी, नेताओं को दिया ये बड़ा टास्क…

    By Tv 36 HindustanMay 30, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना:– बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राज्य के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का बिहार का यह 50वां दौरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने शाम को पटना में पार्टी के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित कार्यालय में करीब एक घंटा बिताया, उसके बाद वह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए और वहां से वह राजभवन में रात्रि विश्राम के लिए चले गए।

    भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने हमसे दो चीजों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। पहला, लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभों से अवगत कराना। दूसरा, यह सुनिश्चित करना कि समाज के सभी वर्गों को संगठन में जगह मिले।” उन्होंने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री हमारे बीच थे। उनका पहले केवल 45 मिनट रुकने का कार्यक्रम था लेकिन उन्होंने अधिक समय तक रुकने का फैसला किया। हां, उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया और इस बात पर जोर दिया कि इसने दुनिया को भारत की वीरता से परिचित कराया है।”

    मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष घबरा गया
    यह पूछे जाने पर कि क्या बैठक में जदयू अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संबंधित मुद्दा भी उठाया गया, जायसवाल ने कहा, ‘‘यह उन बैठकों में से नहीं थी जहां इस तरह के मामलों पर चर्चा की जाती है। एजेंडा पहले ही तय कर लिया गया था।” उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती सार्वजनिक लोकप्रियता से विपक्ष घबरा गया है, क्योंकि अब उनके पास पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ सफल हालिया सैन्य अभियान के रूप में अभूतपूर्व उपलब्धि है। बाद में सिन्हा, जिनके बेटे की शादी होने वाली है ने स्ट्रैण्ड रोड स्थित अपने आवास में प्रधानमंत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि “यह सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अविस्मरणीय क्षण था।”

    2,300 करोड़ की सौगात
    मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत पटना हवाई अड्डे के नए टर्मिनल और शहर के बाहरी इलाके बिहटा में एक नए सिविल एन्क्लेव का उद्घाटन करके की। इन दोनों पर कुल मिलाकर 2,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। इसके बाद उन्होंने एक विशाल रोड शो निकाला, जो हवाई अड्डे के पास अरण्य भवन के बाहर से शुरू हुआ और लगभग चार किलोमीटर दूर राज्य भाजपा कार्यालय में समाप्त हुआ। यात्रा में एक घंटे से अधिक समय लगा जिसमें मोदी का वाहन धीमी गति से आगे बढ़ रहा था।

    प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग सड़क के दोनों ओर और छतों पर एकत्र हुए थे। प्रधानमंत्री ने अपनी कार के अंदर से ही हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। पूरे मार्ग पर बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगे हुए थे, जिन पर प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा हुआ था। लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच प्रधानमंत्री के काफिले पर पुष्प वर्षा की।

    आज का कार्यक्रम
    वहां खड़े लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं जो केसरिया पगड़ी बांधे शंख बजा रही थीं। उपस्थित महिलाओं के एक समूह ने कहा, ‘‘हम यहां बिहार की महिलाओं की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने आए हैं, क्योंकि उन्होंने दुनिया को सिंदूर की ताकत से परिचित कराया है।” प्रधानमंत्री शुक्रवार को रोहतास जिले में एक रैली के साथ राज्य के अपने दौरे का समापन करेंगे, जहां वह 48,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का अनावरण भी करेंगे।

    Post Views: 700

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन 17 राज्यों में मानसून ने दी दस्तक, जानें कहां होगी बारिश और कहां खिलेगी धूप…
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर के बाद पुंछ पहुंचे गृहमंत्री, गोलाबारी पीड़ितों से मुलाकात और जवानों का हौसला बढ़ाएंगे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?