Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » MSP के मुद्दे पर किसानों को गुमराह कर रहे हैं’, कृषि मंत्री कांग्रेस पर साधा निशाना…
    समाचार

    MSP के मुद्दे पर किसानों को गुमराह कर रहे हैं’, कृषि मंत्री कांग्रेस पर साधा निशाना…

    By Tv 36 HindustanMay 30, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत किसानों को 23 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में महज सात लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे। उन्होंने विपक्षी दल पर झूठ बोलने और किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चौहान ने कांग्रेस पर निराधार आरोप लगाने के लिए निशाना साधा। मुख्य विपक्षी दल ने केंद्र पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के नाम पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने कहा था कि एमएसपी का मतलब अब ‘मैक्सिमम सफरिंग फॉर प्रोड्यूसर्स’ (उत्पादकों के लिए अधिकतम पीड़ा) हो गया है।

    कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि एमएसपी स्वामीनाथन आयोग द्वारा अनुशंसित ‘लागत (सी2) प्लस 50 प्रतिशत’ (लागत और 50 प्रतिशत मुनाफा) फार्मूले से काफी कम है। चौहान ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने किसानों के लिए हर मोर्चे पर ऐतिहासिक काम किया है, चाहे वह एमएसपी हो या उनकी आय बढ़ाना हो या खेती में नई तकनीक और विविधता लाना हो। एक बयान में चौहान के हवाले से कहा गया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में दलहन, तिलहन और कपास की कीमतों में कई गुना वृद्धि हुई है।

    उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस का झूठ यह साबित करता है कि वह किसान विरोधी है।” कृषि मंत्री ने दावा किया कि लोगों से कट गई कांग्रेस अब काल्पनिक आरोप लगाने वाले अपने ‘जनाधार विहीन’ नेताओं तक सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एमएसपी सहित किसानों के लिए पारिश्रमिक की पूरी प्रणाली को मजबूत कर रही है। चौहान ने दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान सभी फसलों के लिए एमएसपी लागत से नाममात्र अधिक थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की है।

    इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों की कीमतों में वृद्धि की है, जिससे किसानों की कृषि लागत के ऊपर कम से कम 50 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित होगी। चौहान ने उदाहरण देते हुए कहा कि 2013-14 में धान का एमएसपी 1,310 रुपये प्रति क्विंटल था जो अब 2,369 रुपये है।

    Post Views: 510

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर के बाद पुंछ पहुंचे गृहमंत्री, गोलाबारी पीड़ितों से मुलाकात और जवानों का हौसला बढ़ाएंगे…
    Next Article रोजगार का टेंशन खत्म, 12वीं पास के तुरंत बाद यहां पाएं फ्री ट्रेनिंग और शुरू करें अपना बिजनेस…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?