नई दिल्ली:– यदि आप 12वीं पास हैं या उससे पहले की पढ़ाई कर रहे हैं और रोजगार की तलाश में हैं, तो कौशल विकास मिशन आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है. इसके माध्यम से आप निशुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं.
अमेठी जिले में संचालित कौशल विकास मिशन के अंतर्गत युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इनमें प्रमुख हैं.
ब्यूटीशियन (विशेष रूप से लड़कियों के लिए)
हेल्थ केयर असिस्टेंट
रिटेल असिस्टेंट
यह प्रशिक्षण जिले के तीन प्रमुख शिक्षण संस्थानों में चल रहा है.
संबंधित खबरें
जीजीआईसी तिलोई
मुसाफिरखाना
जामो
इन संस्थानों में प्रशिक्षुओं को उनके चुने हुए क्षेत्र में विशेषज्ञता दी जा रही है, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें.
प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्रक्रिया
आवेदक को आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन करना होता है. आवेदन पूरी तरह निशुल्क है. चयन के बाद, आवेदक अपनी पसंद के ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं.
“अब भविष्य को लेकर भरोसा”
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक छात्र ने बताया, “इस पहल से कंपनियां खुद हमारे पास आएंगी, जिससे रोजगार की संभावना बढ़ेगी.” एक छात्रा, जो ब्यूटीशियन कोर्स कर रही है, उन्होंने बताया कि अब हम बेरोजगार नहीं रहेंगे. खुद का रोजगार शुरू कर सकेंगे, जिससे पैसों की चिंता नहीं रहेगी.
स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम
कौशल विकास मिशन न केवल युवाओं को प्रशिक्षण दे रहा है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बना रहा है. यह योजना खासकर उन युवाओं के लिए वरदान है, जो पढ़ाई के बाद रोजगार के अवसर खोज रहे हैं. सरकारी प्रयास युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है.
