नई दिल्ली:– पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जब भारत ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की तो इसके बाद पाकिस्तान बौंखला गया और उसने भारत के खिलाफ बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइल हमले की साजिश की हालांकि भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की ज्यादातर मिसाइल और ड्रोनों को हवा में ही नष्ट कर दिया. इस दौरान तुर्की ने पाकिस्तान का सामने आकर सीधा समर्थन किया.
आपको बता ने की तुर्की ने पाकिस्तान का सीधा सपोर्ट किया था. जिसके बाद तुर्की के इस बर्ताव से भारत काफी नाराज हुआ. देशभर में तुर्की के इस फैसले को लेकर नाराजगी जाहिर की गई और #ByocuttTurkey ट्रेंड चला.
बता दें कि अगर भारत में #ByocuttTurkey का ट्रेंड लगातार चलता रहा तो इसका असर बाजार में मौजूद कुछ चीजों पर पड़ सकता है. इसमें ज्यादातर चीजें किचन से जुड़ी हुई हैं. चलिए जानते हैं कि तुर्की से रिश्ते बिगड़ने पर किचन की कौन-सी चीजें महंगी हो सकती हैं.
ByocuttTurkey का ट्रेंड के बाद सबसे पहले भारत में व्यापारियों ने तुर्किए से सेब न खरीदने का फैसला लिया है. बता दें कि भारत 1.29 लाख टन सेब तुर्किए से आता है. इसलिए इसका असर भारतीय व्यापार पर पड़ सकता है.
आपको बता दें कि भारत में बड़ी संख्या में सूखे मेवे और मसाले तुर्की से आते हैं. भारत और तु्र्की के बीच रिश्ते बिगड़ने पर इन चीजों के दामों पर इसका असर देखने को मिलेगा.
भारत के कई शहरों में तुर्की की डिशेज को काफी पसंद किया जाता है. जैसे कुनाफा, तुर्किश कबाब, और शवरमा. अगर भारत में #ByocuttTurkey का ट्रेंड जारी रहता है तो इन डिशेज की बिक्री पर पड़ेगा असर.
भारत के कई शहरों खासतौर पर राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में ‘तुर्किश टी’बहुत फेमस हैं. यहां पर लोग खासतौर से इनका स्वाद लेने के लिए आते हैं. वहीं देश में तुर्की से भी बड़ी मात्रा में चाय आती है जिसको घरों में इस्तेमाल किया जाता है ऐसे में चाय की कीमतों पर भी इसका असर पड़ेगा.
