नई दिल्ली:– पेड़-पौधे पर्यावरण के लिए तो अच्छे होते ही हैं, इसके साथ ही कुछ पेड़ पौधे धार्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्व रखते हैं. वास्तुशास्त्र में पेड़-पौधों की अहम भूमिका बताई गई है. कुछ पौधे ऐसे हैं जिनको अगर घर में लगाएं तो घर में धन समृद्धि और सुख की कभी कमी नहीं होती है. जैसे तुलसी का पौधा धन का कारक है और घर में इसे लगाने से सुख, शांति बनी रहती है. लेकिन इसके उलट कुछ पौधे ऐसे हैं जिनको घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए.
तनाव, बीमारी और आर्थिक तंगी
जी हां कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें अगर घर में लगा दिया गया तो घर की ऊर्जा खराब होने का डर होता है, आर्थिक स्थिति तो खराब हो सकती है, साथ ही घर के लोगों में तनाव का महौल बनने की संभावना बढ़ सकती है. यहां तक कि घर के सदस्यों को बीमारियां जकड़ सकती हैं. आइए जानें उन पौधों के बारे में जिन्हें कभी घर के अंदर, बालकनी या छत पर नहीं लगाना चाहिए.
घर में कौन से 2 पौधे न लगाएं
केले का पेड़
ऐसा कई घरों में देखा जाता है कि लोग केले के पेड़ को घर की छत या बालकनी में लगा देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना घर में दरिद्रता को न्योता देने के बराबर है. नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है होता है और धीरे-धीरे धन का नाश होने लगता है. केले को पेड़ को हमेशा घर के बाहर स्थान देना चाहिए और वहीं पर बैठकर पूजा पाठ करनी चाहिए.
शमी का पेड़
शमी के पेड़ की भी धार्मिक मान्यताएं हैं, इस पेड़ की भी पूजा की जाती है. लेकिन घर के भीतर शमी के पेड़ को कभी नहीं स्थान देना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि शमी के पेड़ में शनिदेव वास करते हैं और जब इस पेड़ को घर के भीतर लगाते हैं घर में पेड़ के साथ शनि देव भी रहने लगते हैं. किसी के घर में शनि देव का रुक जाना अच्छा नहीं माना जाता है. शमी के पेड़ को घर में लगाने से घर की महिलाएं गंभीर रोगों का शिकार होने लगती हैं, भारी कमाई के बाद भी घर में पैसा नहीं रुकता है. घर के लोग कर्ज में डूबने लगते हैं.
इन पौधों को भी घर से दूर लगाएं
इमली का पेड़ घर से दूर ही हो तो अच्छा है. घर में इमली का पेड़ होना शुभ नहीं माना जाता है. यह पेड़ घर की तरक्की को रोक देता है.
बेर का पेड़ घर में लगाएं. यहां तक की घर आस-पास भी इस पेड़ का होना शुभ नहीं माना जाता है. इमली के पेड़ को नकारात्मक प्रभाव वाला माना जाता है.
कांटेदार पौधा, वो पेड़ जिनमें से दूध जैसा चिपचिपा पदार्थ निकलें ऐसे पेड़ पौधे घर में नहीं लगाना चाहिए. ऐसे पौधे से घर में अशांति फैलती है. मां लक्ष्मी रुठ जाती हैं.
घर में ऐसे पेड़-पौधे भी न लगाएं जो सांप, मधुमक्खी, उल्लू को आकर्षित करते हों.
