नई दिल्ली:- आधार कार्ड अब हर भारतीय नागरिक की डिजिटल पहचान बन चुका है. इसके जरिए आप न सिर्फ सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं, बल्कि कई डिजिटल सुविधाएं के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं. इसमें आपकी पहचान, एड्रेस और बायोमेट्रिक जैसी अहम जानकारियां होती हैं. इतना ही नहीं आधार कई सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं के लिए जरूरी हो चुका है.
बिना आधार के किसी भी नागरिक के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना मुश्किल है. साथ इसके बिना बैंक अकाउंट ओपन करने और इनकम टैक्स भरने जैसे काम भी इसके बिना पूरे करना मुश्किल हैं. तो चलिए अब आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताते हैं, जिनमें आधार बेहद अहम रोल अदा करता है.
आधार से e-KYC
आधार की मदद से आप कुछ ही मिनटों में किसी भी बैंक में e-KYC कर सकते हैं. साथ ही इसका इस्तेमाल मोबाइल सिम खरीदने, म्यूचुअल फंड या डीमैट अकाउंट खोलने में भी किया जाता है.
डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर
अगर आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक है, तो आपको सरकार की ओर से मिलने वाली LPG गैस सब्सिडी और किसान सम्मान निधि सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होती.
एड्रेस प्रूफ के लिए काम आता है आधार
आधार कार्ड का इस्तेमाल ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में एड्रेस प्रूफ के तौर पर किया जाता है. इसके अलावा चाहे वो गैस कनेक्शन, पासपोर्ट और स्कूल/कॉलेज में एडमिशन के लिए आधार की जरूरत होती है.
इनकम टैक्स भरने में आता है काम
अब आधार को PAN कार्ड से लिंक करना जरूरी हो गया है. इतना ही नहीं इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए भी आधार की जरूरत होती है, क्योंकि OTP आधारित लॉगिन से आपका रिटर्न जल्दी प्रोसेस होता है.
बच्चों के एडमिशन में आता है काम
0 से 5 साल तक के बच्चों के लिए आधार बनवाना अब जरूरी हो गया है. यह बच्चों के स्कूल एडमिशन, हेल्थ स्कीम्स और सरकारी सुविधाओं के लिए काम आता है. हालांकि, बाल आधार में बायोमेट्रिक नहीं होता और 5 साल के बाद इसे अपडेट करना होता है.