नई दिल्ली:– अगर आपको भी लग रहा है कि आपके Android फोन की बैटरी बहुत तेजी से खत्म हो रही है तो इसका जिम्मेदार एक पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप है. इस सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल करोड़ो यूजर्स करते हैं. यह ऐप मेटा का है जो रील की वजह से काफी मशहूर है. खैर अब तो आप लोगों ने गेस कर ही लिया होगा हम किस ऐप की बात कर रहे हैं. जी हां आपने सही समझा हम Instagram ऐप की ही बात कर रहे हैं.
कई एंड्रॉयड यूजर्स अपने स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म होने की समस्या का सामना कर रहे थे, और अब गूगल ने इस परेशानी की वजह इंस्टाग्राम ऐप को बताया है. टेक कंपनी के मुताबिक, इंस्टाग्राम के हाल ही के एक वर्जन में खामी थी, जिससे बैटरी तेजी से खत्म हो रही थी. हालांकि, अच्छी खबर यह है कि इस समस्या का समाधान कर दिया गया है. यूजर्स से अनुरोध किया गया है कि वे तुरंत इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करें, ताकि यह दिक्कत दूर हो सके.
Google ने दी जानकारी
गूगल ने एंड्रॉयड हेल्प कम्युनिटी पर एक संदेश जारी किया है, जिसमें यूजर्स को इंस्टाग्राम का नया वर्जन 382.0.0.49.84 अपडेट करने की सलाह दी गई है. यह अपडेट उन यूजर्स की शिकायत को दूर करने के लिए जारी किया गया है, जिनका कहना था कि इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने से फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है.
अगर आप भी अपने फोन में यह चेक करने चाहते है कि नया वर्जन इंस्टॉल है या नहीं उसके लिए इंस्टाग्राम ऐप आइकन को लॉन्ग प्रेस करें, फिर “App info” चुनें और नीचे स्क्रॉल करके ऐप वर्जन देखें. यह अपडेट गूगल, सैमसंग, वनप्लस सहित कई एंड्रॉइड फोन मॉडल्स के लिए धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है.
बैटरी सेव करने के लिए करें यह काम
अगर आपके भी ऐसा लग रहा है कि आपके स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है और पूरे दिन फोन चलाना मुश्किल हो रहा है, तो तुरंत Play Store पर जाकर Instagram ऐप को अपडेट कर लें. नया वर्जन इंस्टॉल करने के बाद बैटरी की खपत सामान्य हो सकती है और डिवाइस की परफॉर्मेंस में सुधार नजर आएगा.
