Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यहां पर IMD अलर्ट भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ तूफानी हवा..
    समाचार

    यहां पर IMD अलर्ट भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ तूफानी हवा..

    By Tv 36 HindustanMay 31, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मानसून की दस्तक के साथ देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. धीरे-धीरे देशभर में मानसून फैल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान केरल और लक्षद्वीप के कई जगहों पर तेज हवा के साथ भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की बात कही है.

    मौसम विभाग के मुताबिक 30 और 31 मई को केरल में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. पथानामथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर, कासरगोड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

    पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर आज गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र है. इसके प्रभाव में 31 मई तक पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है.

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मेघालय में कुछ स्थानों पर 30 मई को असाधारण भारी बारिश होने की संभावना है.

    गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में 30 मई को बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के साथ उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक गरज और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है.

    मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जाहिर की है.

    इसके अलावा असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

    स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों, पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों तथा पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

    आज बांग्लादेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 30 मई को असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश संभव है. तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

    इसके अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है.

    पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश संभव है. बिहार, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है.

    Post Views: 670

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में विधवा महिलाओं को मिलेंगे 2 लाख रुपए, क्या है सरकार की स्कीम…
    Next Article AI के जरिए घर बैठे ऐसे कमाएं पैसे, ये रही फ्री टूल्स की लिस्ट और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?