Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिल्ली में 100 दिन सरकार चलाने के बाद उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा पर निकली रेखा गुप्ता
    News

    दिल्ली में 100 दिन सरकार चलाने के बाद उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा पर निकली रेखा गुप्ता

    By Tv 36 HindustanJune 1, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सुबह अपने परिवार के साथ शालीमार बाग स्थित अपने आवास से उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा पर निकलीं हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी उनके कार्यक्रम के अनुसार, वे आज हरिद्वार में गंगा स्नान करेंगी. दिल्ली की मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान एक ‘धर्मशाला’ (सार्वजनिक विश्राम गृह) का उद्घाटन करेंगी. वे कनखल में स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज आश्रम जाएंगी और शाम को वे ऋषिकेश में परमार्थ आश्रम में गंगा आरती में भाग लेंगी.

    सीएम बनने के बाद पहली बार परिवार के साथ यात्रा पर :

    दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता पहली बार अपने परिवार के साथ वह दिल्ली से बाहर गई हैं. 20 फरवरी को रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उसके बाद से वह लगातार सरकार के कामकाज को देख रही थी. शनिवार, रविवार या अन्य अवकाश के दिन भी वह मंत्रियों संग बैठक करती रही है और दिल्ली सचिवालय में भी सक्रिय रही है. दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के 100 दिन होने पर शनिवार को ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रिपोर्ट कार्ड जारी किया था.

    अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री से की 100 दिन को लेकर खास बात :

    अभिनेता अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री से लंबी बातचीत की जिसमें सरकार के कामकाज के बारे में रेखा गुप्ता ने अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाली आम जनता लाइफलाइन है. जब तक यह लोग पक्के मकान में शिफ्ट नहीं हो जाते, जहां है वहीं रहेंगे. यह सरकार का वादा है. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बेहतर सुविधा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. 1000 की आबादी पर तीन बेड जरूर होंगे, इस पर सरकार काम कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने तय किया है कि चरणबद्ध तरीके से यमुना की सफाई का काम करना है. महिला सम्मान योजना के तहत ढाई हजार रुपए देने का वादा था और वह सरकार जरूर पूरा करेगी.

    शनिवार को अहिल्या बाई होलकर जयंती के आयोजन में लिया भाग :

    बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हरिद्वार रवाना होने से पहले शनिवार शाम को वासुदेव घाट (आईएसबीटी) पर लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की जयंती के अवसर पर आयोजित यमुना आरती में भाग लिया था.इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं की भागीदारी रही. मुख्यमंत्री ने यमुना आरती के माध्यम से नारी शक्ति और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सम्मान दिया और यमुना नदी के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक किया. अहिल्या बाई होलकर न्यायप्रियता, सेवा भावना और नारी नेतृत्व की प्रेरणास्रोत थीं. उन्होंने मालवा में नर्मदा नदी के संरक्षण और घाटों के निर्माण से जो सांस्कृतिक आदर्श स्थापित किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं.

    यमुना की स्वच्छता और पुनरुद्धार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता :

    दिल्ली सरकार भी उन्हीं मूल्यों से प्रेरित होकर मां यमुना की स्वच्छता और पुनरुद्धार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने बताया कि सौ दिन पहले भी हम मां यमुना के इस पावन तट पर आरती करते हुए उनके चरणों में स्वच्छता का संकल्प लेकर खड़े हुए थे. सौ दिन बाद एक बार फिर मैं यहीं खड़ी हूं, लेकिन इस बार एक मजबूत विश्वास के साथ कि यमुना की स्वच्छता के लिए हमारी सरकार ने ठोस और निर्णायक कदम आगे बढ़ाए हैं. ऐसे कदम, जो वास्तव में आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होंगे. मुख्यमंत्री ने आगे बताया की इसके अतिरिक्त यमुना एक्शन प्लान के तहत आधुनिक हाईटेक मशीनों, स्किमर और जलकुंभी हटाने वाली तकनीकों का इस्तेमाल कर कचरा निकाला जा रहा है.

    नदियों की पवित्रता को बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा अभियान :

    नदियों की पवित्रता को बनाए रखने के लिए विभिन्न मिशनों के माध्यम से जो अभियान देशभर में चल रहे है. दिल्ली सरकार उसी भावना से यमुना नदी के पुनरुद्धार के लिए ‘मिशन क्लीन यमुना’ चला रही है.उन्होंने आगे कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता की जीवनरेखा है और उसका संरक्षण हम सबकी साझा जिम्मेदारी है. मुख्यमंत्री ने आरती में दीप प्रज्वलित कर मां यमुना को नमन किया और जनता से आह्वान किया कि सभी यमुना को स्वच्छ, सुंदर और पवित्र बनाए रखने के संकल्प में सरकार के भागीदार बनें.

    Post Views: 860

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वन नेशन वन इलेक्शन को बताया गेमचेंजर, गिनाये फायदे
    Next Article टैरिफ पर अपने ही जाल में उलझ गए ट्रंप, फिर भी सबकी उड़ा रहे खिल्ली, ये है बड़ी वजह
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?