Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सुशासन की रोशनी वनांचल तक, अचानकमार के 13 गांवों के सोलर पैनलों में लगाई जाएंगी नवीन बैटरियां
    मुंगेली

    सुशासन की रोशनी वनांचल तक, अचानकमार के 13 गांवों के सोलर पैनलों में लगाई जाएंगी नवीन बैटरियां

    By Tv 36 HindustanJune 15, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने प्रदायकर्ता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    लगभग 322 परिवारों को मिलेगा रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था का लाभ

    अचानकमार क्षेत्र की 25 बसाहटों में संचालित हैं सौर ऊर्जा चालित प्रकाश इकाइयाँ

    मुंगेली:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन के संकल्प के अनुरूप प्रदेश के सुदूर और वनवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) के दुर्गम वनांचल ग्रामों में रात्रिकालीन सौर प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस पहल की गई है। पूर्व में लगाए गए सोलर पैनलों की बैटरियों के पुराने और क्षमता क्षीण हो जाने के कारण 13 वनग्रामों के ग्रामीणों को पर्याप्त रात्रिकालीन रोशनी नहीं मिल पा रही थी। इससे जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा था, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं। वनग्राम बिजराकछार में आयोजित सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर में ग्रामीणों ने प्रकाश व्यवस्था की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने त्वरित संज्ञान लेते हुए बैटरियों के प्रतिस्थापन के निर्देश दिए।


    कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में प्रशासन ने शीघ्र कार्यवाही करते हुए नवीन बैटरियों की आपूर्ति की पहल की। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी से महामाई, डंगनिया, तिलईडबरा, लमनी, छपरवा और सुरही सहित कुल 13 वनग्रामों के लिए बैटरियों से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस पहल से लगभग 322 परिवारों को अब निर्बाध रात्रिकालीन प्रकाश की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। उल्लेखनीय है कि एटीआर क्षेत्र की 25 बसाहटों में स्थापित 112 सोलर पावर यूनिटों के माध्यम से पहले से ही सौर ऊर्जा चालित प्रकाश व्यवस्था दी जा रही है।

    Post Views: 1,140

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleग्राम धरमपुरा में टुल्लू पंप जब्त, अवैध जल दोहन पर पीएचई विभाग की कार्रवाई
    Next Article इंद्रायणी नदी पर बना पुल गिरा, 2 लोगों की मौत, 32 घायल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…

    February 11, 2026

    फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…

    February 11, 2026

    एक्टर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में…

    February 11, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…
    • फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…
    • एक्टर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में…
    • आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान…
    • अब बदलेगा राष्ट्रगीत का स्वरूप आधिकारिक कार्यक्रमों में अब वंदे मातरम् के 6 अंतरा गाना अनिवार्य, ये समय सीमा भी तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?