नई दिल्ली:– पोषक तत्वों की कमी होने पर लोगों की नजरें कमजोर होने लगती है. ऐसे में अधिकतर लोग चश्मा लगाते हैं. क्या आप जानते हैं विटामिन्स की कमी की वजह से धुंधला दिख सकता है. आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से आंखों से धुंधला दिख सकता है. अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया तो आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ सकता है.
विटामिन ए
विटामिन ए आंखों के लिए बेहद जरूरी होता है. विटामिन ऐ रेटिना को हेल्दी बनाने में मददगार होता है. विटामिन ए की कमी से अंधापन की समस्या हो सकती है. विटामिन ए की कमी को दूर करने के लिए डाइट में गाजर, शकरकंद, पालक, अंडे और दूध का सेवन करना चाहिए.
विटामिन बी 12
विटामिन बी 12 की कमी से आंखों से धुंधला दिख सकता है.विटामिन बी की कमी से आंखों की नसें कमजोर हो सकती है जिस वजह से आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है. विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में अंडे और डेयरी प्रोक्ट्स को शामिल कर सकते हैं.
विटामिन ई
आंखों के लिए विटामिन ई बेहद जरूरी होता है. विटामिन ई की कमी से धुंधला दिख सकता है. विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिए डाइट में बादाम, सूरजमुखी के बीज, ऑलिव ऑयल और एवोकाडो को शामिल कर सकते हैं.
मोतियाबिंद
अगर आपको धुंधला नजर आता है तो यह मोतियाबिंद का संकेत हो सकता है. मोतियाबिंद का समय पर इलाज नहीं किया गया तो आंखों की रोशनी हमेशा के लिए खो सकती है. अगर आपको आंखों से धुंधला दिखता है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.
