Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शिक्षा विभाग के सहायक संचालक का शर्मनाक कारनामा — शराब के नशे में शिक्षकों से अभद्रता, प्रशासन अब तक मौन
    RAIPUR

    शिक्षा विभाग के सहायक संचालक का शर्मनाक कारनामा — शराब के नशे में शिक्षकों से अभद्रता, प्रशासन अब तक मौन

    By Tv 36 HindustanJune 18, 2025Updated:June 18, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विशेष संवाददाता : अखिलेश द्विवेदी
    बिलासपुर।

    शिक्षा विभाग का संभागीय कार्यालय इन दिनों गम्भीर विवाद का केन्द्र बना हुआ है। सहायक संचालक मुकेश मिश्रा द्वारा शराब के नशे में शिक्षकों के साथ की गई बदसलूकी ने पूरे विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। घटना के दौरान मिश्रा ने न सिर्फ महिला शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया बल्कि पुरुष शिक्षकों से भी गाली-गलौज और धमकीभरी बातें की। हद तो तब हो गई जब उन्होंने शासन-प्रशासन के उच्च अधिकारियों के प्रति भी अशोभनीय और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

    इस घटना ने न सिर्फ शिक्षा विभाग की गरिमा को ठेस पहुंचाई है बल्कि अधिकारियों की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षकों के अनुसार यह पहली बार नहीं है; पहले भी मिश्रा पर शराब पीकर दफ्तर आने और दुर्व्यवहार करने की शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन विभाग हर बार अनदेखी करता रहा।

    कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए नरेंद्र मोदी विचार मंच राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने कहा है —
    “इस प्रकार की हरकतें दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह देखकर दुख होता है कि सरकारी कर्मचारी इस तरह की अमर्यादित हरकतें कर रहे हैं। शिक्षा विभाग को तो ‘ज्ञान का मंदिर’ कहा जाता है, लेकिन जब वहीं इस प्रकार की घटनाएं होंगी, तो यह अस्वीकार्य है। शासन-प्रशासन को बिना देरी किए कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जा सकें।”

    इधर, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम मूरत कौशिक ने भी विभागीय चुप्पी पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे मजबूरन सड़कों पर उतरेंगे।

    विभागीय प्रमुख संयुक्त संचालक (जेडी) की खामोशी को लेकर विभागीय गलियारों में भी कानाफूसी शुरू हो गई है। चर्चा है कि यदि किसी सामान्य शिक्षक या कर्मचारी द्वारा यह हरकत होती, तो तत्काल निलंबन और एफआईआर हो चुकी होती। लेकिन उच्च पदस्थ अधिकारी पर अब तक कोई कार्रवाई न होना विभागीय संरक्षण का संकेत देता है।

    विभागीय सूत्र बताते हैं कि यह पहला मौका है जब संभागीय शिक्षा कार्यालय में इस तरह की शर्मनाक घटना घटी है। शिक्षक संगठनों में भी रोष है और वे इस पूरे मामले पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    अब देखना यह है कि क्या शिक्षा विभाग आरोपी सहायक संचालक के खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कदम उठाएगा या एक बार फिर रसूखदारों के दबाव में यह गंभीर मामला भी दबा दिया जाएगा।

    Post Views: 1,515

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइश्क और बेवफाई की ये कैसी कहानी, OYO होटल में प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ी गई बहू, खिड़की से छलांग मार भागी
    Next Article चंदन के पेस्ट को इन चार चीजों के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं, फिर देखें रातों-रात कैसे निखर जाएगी आपकी त्वचा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब स्कूलों के समय में बदलाव, डीईओ ने जारी किया आदेश…

    February 26, 2026

    आज का मौसम दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक गर्मी का कहर, 36° पार पहुंचा पारा जानें पहाड़ों से मैदानों तक का ये हाल…

    February 26, 2026

    डिजिटल दुनिया के ‘बादशाह’ बने मोदी, Instagram पर रचा कीर्तिमान इतने फॉलोवर पूरे…

    February 26, 2026

    PM ने दिया विजन भारत-इजरायल के बीच जल्द होगी फ्री ट्रेड डील इजरायली अधिकारी ने दी ये बड़ी अपडेट…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब स्कूलों के समय में बदलाव, डीईओ ने जारी किया आदेश…
    • आज का मौसम दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक गर्मी का कहर, 36° पार पहुंचा पारा जानें पहाड़ों से मैदानों तक का ये हाल…
    • डिजिटल दुनिया के ‘बादशाह’ बने मोदी, Instagram पर रचा कीर्तिमान इतने फॉलोवर पूरे…
    • PM ने दिया विजन भारत-इजरायल के बीच जल्द होगी फ्री ट्रेड डील इजरायली अधिकारी ने दी ये बड़ी अपडेट…
    • आज का राशिफल गुरुवार का दिन शुभ या चुनौतीपूर्ण पढ़ें सभी 12 राशियों का सटीक भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?