आज का दिन गुरूवार है जो भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है इसे पीला गुरूवार के नाम से भी जानते है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों के बारे भी उल्लेख किया गया है। जिस तरह से नक्षत्रों की स्थिति और चाल बदलती रहती है इसके अनुसार ही दिन तय होते है। चलिए जानते हैं विस्तार से आज का दैनिक राशिफल…
मेष-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, कानूनी मामले मिलबैठकर सुलझा लेंगे, व्यापारिक संबंधों में स्थिरता रहेगी, अज्ञातभय, से चिन्ता रहेगी, पूजा पाठ धर्मकर्म में रूचि रहेगी।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। राशिफल के अनुसार, मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक हो सकता है,बेचारिक मतभेद दूर होंगे, पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी, व्यापार व्यवसाय में काम की अधिकता रहेगी।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए अच्छा दिन रहने वाला है। नए संपर्को का लाभ मिलेगा, प्रेम संबंधों में अड़चनें आने से अशांति होगी, व्यापार में अनुकूलता रहेगी, निजी कार्यो में व्यस्तता रहेगी।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार,अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने में सफल होंगे, प्रियजनों से विरोध होगा, संयम से कार्य करना हितकर रहेगा, जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न करें।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम रह सकता है। निजी कार्यो को पूरा करने में किसी की मदद लेना पड़ेगी, पारिवारिक क्लेश एवं चिन्ता रह सकती है, संतान संबंधी कार्यो में विलंब होगा, शांति से काम लें।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला दिन हो सकता है। राशिफल के अनुसार, वैभव विलासिता के कार्यो में खर्च होगा, अप्रत्याशित लाभ होने से हर्ष रहेगा, मान सम्मान मिलेगा, नियोजित कार्यो की रूपरेखा पर विचार होगा।
तुला-
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम रह सकता है।आलोचना करने से बचें, घरेलू मामलों को लेकर चिन्ता होगी, शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, धार्मिक कार्य बनेंगे, स्वजनों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए अच्छा दिन रहने वाला है। पारिवारिक माहौल में सामंजस्य बना रहेगा, व्यापार की नई योजना बनेगी, प्रियजनों का सहयोग मिलेगा, महत्वपूर्ण कामकाज बनेगा।
धनु-
आज का दिन आपके लिए अच्छा दिन रहने वाला है। नई योजना की शुरूआत में सफलता मिलेगी, खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे, किये गये प्रयास सार्थक होंगे, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा, संयम रखें।
मकर-
आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, अधिकारी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं, समय देखकर कार्य करना अच्छा रहेगा, नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा, कामकाज में सफलता मिलेगी।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, नई योजनाओं से खर्च पर अच्छा लाभ होगा, अधिकारियों से बना कर चलें, राज सम्मान एवं यश कीर्ति में वृद्धि होगी, शुभ संदेश मिलेगा।
मीन-
आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, भावनात्मक संबंधों में गतिरोध बना रहेगा, राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा, शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, मानसिक प्रसन्नता रहेगी।
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक मिलनसार, न्यायप्रिय, परोपकारी, तथा अच्छी शिक्षा प्राप्त करेगा, अध्ययन लेखन के कार्यो में रूचि रहेगी, ऐसा जातक इंजीनियरिंग, वायुयान संबंधी तकनीकी के कार्यो में सफल होते है।
व्यापार भविष्य:
आषाढ़ कृष्ण अष्टमीं को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से मॅूग, ज्वार, बाजरा, आदि के भाव में तेजी होगी, आलू के भाव में उठाव आयेगा, सोने के भाव में समता रहेगी, रूई, सूत, कपास, में घटाबढ़ी की धारणा होगी। भाग्यांक 3578 है।
