नई दिल्ली:– भारत में डिजिटल भुगतान का सबसे लोकप्रिय माध्यम UPI अब पहले से और तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद बन गया है. 16 जून 2025 से देशभर में UPI प्लेटफॉर्म पर कई तकनीकी अपग्रेड लागू किए गए हैं, जिससे पेमेंट की स्पीड 66% तक बढ़ा दी गई है और रिवर्सल प्रोसेस पहले से कहीं अधिक तेज़ और विश्वसनीय हो गया है.
UPI में किया गया सिस्टम लेवल अपग्रेड
National Payments Corporation of India (NPCI) ने UPI की ओवरऑल एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए इस महत्वपूर्ण अपग्रेड की शुरुआत की है. इसका लक्ष्य न केवल स्पीड बढ़ाना है, बल्कि पेमेंट प्रोसेसिंग में होने वाली गलतियों को भी कम करना है. इस अपग्रेड से Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM, WhatsApp Pay समेत सभी UPI सर्विस प्रोवा के इस अपग्रेड के तहत Request Pay/Response Pay टाइम को 30 सेकंड से घटाकर 15 सेकंड कर दिया गया है. यानी जब आप कोई UPI पेमेंट भेजते हैं, तो अब ट्रांजैक्शन आधे समय में प्रोसेस होगा. इससे यूजर्स को तेजी से पेमेंट स्टेटस जानने और पुष्टि पाने में सुविधा होगी.इडर्स को सीधा लाभ मिलेगा.
