Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » युवक ने लव मैरेज की शादी, सरकारी नौकरी मिलते ही गिरगिट बनी पत्नी
    News

    युवक ने लव मैरेज की शादी, सरकारी नौकरी मिलते ही गिरगिट बनी पत्नी

    By Tv 36 HindustanJune 20, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर:- यूपी के बहुचर्चित एसडीएम और उनके सफाई कर्मी पति के बीच तलाक केस की तरह ही गोरखपुर के पिपराइच में भी एक युवक का तलाक केस चर्चा में है। युवक ने लव मैरेज कर शादी की। उसके बाद घर का काम खुद किया। खाना बनाया, बर्तन साफ किए, कपड़े धोए और पत्नी को पढ़ाई के लिए पूरा समय दिया। पढ़ाई में रुपयों की कमी न आने पाए इसके लिए वह सऊदी चला गया और पत्नी को नौकरी भी मिल गई। लिपिक की नौकरी पाने के बाद वह पति से कन्नी काटने लगी। सऊदी से पति लौटा तो अपने पत्नी के नाम से जमीन भी खरीद दिया, लेकिन पत्नी को अब कोई और पसंद आ गया है। पत्नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी मगर युवक पति-पत्नी के रिश्ते को बचाने की कोशिश में लगा है। अपने बच्चे को एसपी दफ्तर पहुंचा पति फफक-फफक कर रोने लगा और प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ चौरीचौरा को सौंपी है।

    पिपपराइच के युवक ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वह पत्नी से बहुत प्रेम करता है। उसके तीन बच्चे भी हैं, लेकिन पत्नी अब उसके साथ नहीं रहना चाहती। सऊदी से लौटने के बाद एक-एक रुपये जोड़कर जो जमीन खरीदी, उसे पत्नी के नाम लिया था। पत्नी वह जमीन भी बेच चुकी है। युवक ने बताया कि जो कुछ रुपये उसके पास थे उससे घर में ही एक किराने की दुकान खोल ली। लेकिन, पत्नी घर को भी बेचना चाहती है। उसका साथ उसके मायकेवाले भी देने लगे हैं। वह अपने भाई और पिता के साथ अन्य लोगों को लेकर आई और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। यह कहते-कहते युवक रोने लगा।

    एसपी ने चुप कराया तो बोला, साहब अब कुछ नहीं बचा है, सब बर्बाद हो गया है, लेकिन आज भी वह पत्नी को माफ करना चाहता है। उसने बताया कि पत्नी उसे रात में खाने में नशे और नींद की खोली खिला देती थी और फिर प्रेमी को घर में ही बुला लेती थी। एक रात खाना नहीं खाया तो पूरा मामला खुल गया। एसपी नार्थ, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने प्रार्थना पत्र दिया है। पारिवारिक मामला कोर्ट में चल रहा है। मारपीट व तोड़फोड़ की शिकायत की जांच सीओ चौरीचौरा को दी गई है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    Post Views: 1,395

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleना मिलेगी चिलम ना सुलगेगा गांजा, सूखा नशा के खिलाफ पुलिस का अभियान
    Next Article CG: गाली देने से मना करना परिवार को पड़ा भारी, लाठी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, पति-पत्नी भी घायल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्रहण के साये में मनेगी होली, जानें सूतक काल के बीच कब और कैसे करें होलिका माता का दहन…

    February 26, 2026

    नक्सल बीजापुर में 2 इनामी माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद…

    February 26, 2026

    वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

    February 26, 2026

    मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्रहण के साये में मनेगी होली, जानें सूतक काल के बीच कब और कैसे करें होलिका माता का दहन…
    • नक्सल बीजापुर में 2 इनामी माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद…
    • वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि…
    • मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…
    • रोज़ाना एक संतरा खाएं तो ये फायदे होंगे पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?