नई दिल्ली:– हिंदू धर्म में शिवलिंग को भगवान शिव और माता पार्वती के आदि-अनादि एकल रुप में पूजा जाता है। वैसे तो हर दिन शिवलिंग की पूजा-अर्चना की जा सकती है, लेकिन सोमवार और शनिवार के दिन शिवलिंग पूजा करना खास माना गया है। शनिवार के दिन शनिदेव से संबंधित चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करना काफी शुभ माना गया है। इससे आपको शनि दोष से राहत के साथ-साथ जीवन के कई कष्टों से भी मुक्ति मिल सकती है।
दूर होंगे सभी कष्ट
शनिदेव की पूजा के दौरान काले तिल अर्पित करने का विशेष महत्व माना गया है। इसी तरह आप शनिवार के दिन शिवलिंग पर काले तिल अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको महादेव के साथ-साथ शनिदेव की कृपा की भी प्राप्ति होती है। साथ ही साधक के जीवन में आ रहे सभी प्रकार के कष्ट भी दूर होने लगते हैं।
मिलेगी शनि प्रकोप से राहत
शनिदेव की पूजा में मुख्य रूप से अर्पित किए जाने वाला सरसों का तेल भी आप शनिवार के दिन शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से शनिदेव के साथ-साथ भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
कृपा प्राप्ति के लिए चढ़ाएं ये फूल
शनिवार के दिन शिव जी की पूजा के दौरान आप शिवलिंग पर शमी और अपराजिता के फूल शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। माना जाता है कि इससे धन, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसी के साथ शनिवार के दिन एक माला शिव जी के पंचाक्षरी मंत्र ओम नमः शिवाय का जप करें।
जरूर चढ़ाएं ये चीजें
शनिदेव के दिन शिवलिंग पूजा के दौरान आप शनिदेव से संबंधित चीजें जैसे शमी के पत्ते, उड़द की दाल आदि शिवलिंग पर अर्पित करके भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को शनि के प्रकोप से राहत मिल सकती है।
