नई दिल्ली:– आज का दिन रविवार है जो भगवान सूर्यदेव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही जातकों के दिन तय होते है। आज का दैनिक राशिफल चलिए जानते है…
मेष-
परिचितों के कारण काम में मुश्किल आ सकती हैं, आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी, मित्रों का सहयोग रहेगा, भावुकता पर नियंत्रण रखें।
वृषभ-
पारिवारिक परेशानी दूर होने से राहत महसूस करेंगे, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, कुछ जरूरी कामकाज बनने का योग है, नवीन कार्यो में सफलता मिलेगी।
मिथुन-
विरोधियों की चालें सामने आने से नुकसान से बच जायेंगे, आशा से अधिक खर्च होगा, मानसिक अशांति रहेगी, अनियमितता का अनुभव होगा।
कर्क-
आवश्यक कार्य की प्राथमिकता के साथ निपटने का प्रयत्न करें, अन्यथा मुश्किल होगी, राजकीय क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढेगी।
सिंह-
वैभव के सामान पर बड़े खर्च की संभवना बनेगी, नौकरी संबंधी कार्यो में सफलता के योग हैं, समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें।
कन्या-
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा, कारोबार में ध्यान रखें।
तुला-
दूसरों के कार्य में दखल से बचें, अपमान हो सकता है, अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखे, अन्यथा आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक-
अधूरी योजना फिर से शुरू होगी, बुजुर्गो के मार्गदर्शन से लाभ होगा, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, नये कार्यो की रूपरेखा बनेगी।
धनु-
पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे, यश प्राप्त होगा, जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।
मकर-
आपसी तालमेल लाभदायक रहेगा, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, पुवृश्चिक समस्या हल होगी।
कुम्भ-
वाणी की कठोरता से घर में अशांति हो सकती है, कोई विशेष समाचार मिलने का योग है, संतान की चिन्ता रहेगी, नियम संयम से कार्य करना लाभदायक रहेगा।
मीन-
कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें, दूर हो सकती हैं, छोटे-मोटे झगडे़ बडे़ विवाद का रूप ले सकते हैं, नौकर चाकरों का सुख मिलेगा, शुभ सूचना मिलेगी।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक चंचल, दयालु, सामाजिक, एवं क्रोधी प्रवृत्ति का होगा, नौकरी में उच्च पद प्राप्त करेगा, कार्यो में रूचि रहेगी, ईश्वर के प्रति आशावान होगा, कृषि कार्यो का शौकीन होगा।
जाने व्यापार का भविष्य
आषाढ़ कृष्ण द्वादशी को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से सूत, कपास, गेहॅू, चना, चांवल, मटर, सोना, चांदी, में तेजी की चाल चलेगी, गुड़, खांड, ज्वार, बाजरा, धनियां, के भाव में मंदी होगी। भाग्यांक 5689 है।
