रायपुर:–अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जितो रायपुर द्वारा जितो लेडीज़ विंग के सहयोग से एम.जी. रोड स्थित डाडाबाड़ी परिसर में योग व ध्यान का विशेष सत्र आयोजित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में सदस्यों व नागरिकों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया।
जितो लेडीज़ विंग की चीफ सेक्रेटरी श्रीमती अंकिता बरड़िया ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक श्री विवेक भारतीय ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को ‘मन’, ‘बुद्धि’ और ‘प्रसन्नता’ सहित छह प्रमुख विषयों पर केंद्रित योग अभ्यास कराए। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को मानसिक शांति, एकाग्रता एवं आंतरिक ऊर्जा संतुलन के विविध आयामों से परिचित कराया गया।
इसके अलावा सिद्धि जैन द्वारा साउंड हीलिंग, ऊर्जा संतुलन एवं मेडिटेशन का भी सत्र आयोजित किया गया। इस विशेष सत्र में उपस्थित जनसमूह ने साउंड हीलिंग के माध्यम से तनाव मुक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।
आयोजन में जितो रायपुर के चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरड़िया सहित अभय भंसाली, अंकुश गोलेचा, सुशील बरलोटा समेत संस्था के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
लेडीज़ विंग से चेयरपर्सन श्रीमती रश्मि जैन के साथ शोभा श्रीश्रिमाल, उषा लुनावत, तनु लोढ़ा, पूजा बोथरा, मनीषा छाजेड़, इंदु लोढ़ा, ऋचा बर्लोटा, प्रिया बुरड़, हीना साराफ समेत अन्य सदस्याओं की सक्रिय भागीदारी रही।
समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का संदेश दिया।
