दुर्ग:- राइट टू एजुकेशन के तहत होने वाले एडमिशन को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सवाल खड़े किए हैं. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अपात्र लोगों के नामांकन कराए जा रहे हैं. जो पात्र लोग हैं उनको उल्टे सीधे कारण गिनाकर एडमिशन नहीं दिया जा रहा है. अपनी शिकायतों को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर पर धरना दिया. काफी देर तक जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय की सीढ़ियों पर आप कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे. बाद में मौके पर पुलिस को भी बुलाना पड़ा.
राइट टू एजुकेशन:
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि जो गरीब और मजबूर लोग हैं और एडमिशन के पात्र हैं उनका नामांकन स्कूलों में नहीं लिया जा रहा. जो लोग पात्र नहीं हैं उनका नामांकन इस कोटे से कर लिया जा रहा है.
एक तरफ जहां राइट टू एजुकेशन के तहत लॉटरी सिस्टम से होने वाले एडमिशन में गड़बड़ी का आरोप आप लगा रही है. वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने साफ कर दिया है कि ऐसे सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं.