नई दिल्ली:– 1 फरवरी 2024 में बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम सूर्य घर योजना की घोषणा की। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसा की इसके नाम से ही समझ आता है। इसका उद्देश्य भारतीय नागरिकों को मुफ्त बिजली प्रदान करना है।
इस योजना में कमाल की बात ये हैं कि इसमें मुफ्त बिजली के साथ कमाई का भी अवसर मिलती है।
कैसे मिलेगी मुफ्त बिजली ?
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लाभार्थियों के घर में सोलर पैनल्स इंस्टॉल किए जाते हैं। ये पैनल्स सरकार द्वारा ट्रेन्ड व्यक्तियों द्वारा ही इंस्टॉल किए जाते हैं। अगर आप भारी भरकम बिजली बिल से परेशान है, तो इस योजना का इस्तेमाल कर
