Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सुहागरात से ही साथ में चाकू लेकर सोती रही सितारा, पति से बोली छूना मत, अगर छुआ तो
    News

    सुहागरात से ही साथ में चाकू लेकर सोती रही सितारा, पति से बोली छूना मत, अगर छुआ तो

    By Tv 36 HindustanJune 24, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज :- ये कहानी है प्रयागराज के कप्तान और सितारा की. दोनों की शादी परिवार वालों की रजामंदी से हुई. शादी के लिए लड़की से भी सहमति मांगी गई तो उसने भी हां कर दी. यह अरेंज मैरिज थी, शादी धूमधाम से हुई. मेहमान आए, मंगलगीत गूंजे और दुल्हन को ससुराल विदा किया गया. दोनों परिवार खुश थे. एक नई जिंदगी की शुरुआत के लिए. लेकिन इस शादी की पहली रात ही मानो सारी उम्मीदें दम तोड़ गईं.

    कप्तान बताता है कि सुहागरात के दिन सितारा ने न सिर्फ दूरी बनाए रखी, बल्कि उसे सीधे शब्दों में धमकी दी.छूना मत, वरना खुद को खत्म कर लूंगी या तुम्हें मार दूंगी. यह सुनकर कप्तान सन्न रह गया. लेकिन अगले कुछ दिनों में मामला चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गया.

    रात को चाकू लेकर सोने लगी

    कप्तान के अनुसार शादी के बाद सितारा हर रात चाकू लेकर सोने लगी. उसने सख्त चेतावनी दी कि यदि वह नजदीक आया तो या तो वह खुद की जान ले लेगी या उसे मार देगी. यह सब इतनी गंभीरता से हुआ कि परिवार भी धीरे-धीरे आशंकित होने लगा. एक दिन कप्तान को सितारा के व्हाट्सएप चैट्स के बारे में पता चला. सितारा के कथित प्रेमी अमन, जो रिश्ते में उसका भतीजा लगता है, ने खुलेआम लिखा था अगर कप्तान कुछ बोलेगा तो 10–20 लड़कों से मरवा दूंगा. कप्तान कहता है कि जिस लड़की ने पहली ही रात चाकू उठाया, वो मुझे कहीं अकेले में लेकर क्या कर सकती थी. सोच कर आज भी रूह कांप जाती है.

    समझौते की कोशिश और फिर भाग जाना

    कप्तान और उसके परिवार ने सितारा के घर वालों से बात की. दोनों पक्षों की मौजूदगी में एक लिखित समझौता हुआ, जिसमें यह तय किया गया कि सितारा अपने पति के साथ सामान्य तरीके से जीवन बिताएगी. वह कुछ दिनों के लिए अपने मायके गई, फिर दोबारा ससुराल लौटी. कुछ दिन तक सब कुछ शांत रहा… लेकिन फिर एक दिन सितारा छत से कूदकर पिलर के सहारे भाग गई. जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जिसमें वह एकदम चुपचाप घर से निकलती दिख रही है. उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी.

    कप्तान की मां और बहन का दर्द

    कप्तान की मां जब इस घटनाक्रम को याद करती हैं, आँखों से आंसू थमते नहीं. वह कहती हैं कि अगर मेरे बेटे को कुछ हो जाता तो मैं क्या करती? मेरी तो दुनिया उजड़ जाती. कप्तान की बहन कहती है कि शुक्र है कि मेरा भाई बच गया. अगर कुछ हो जाता, तो हम समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं रहते. कप्तान खुद कहता है कि अब शादी शब्द से डर लगता है. भरोसा ही टूट गया है. कप्तान का कहना है कि वह हर दिन डर के साए में जी रहा था. अपने ही घर में एक अजनबी सा महसूस करता था.

    पुलिस और प्रशासन से न्याय की मांग

    अब कप्तान का पूरा परिवार पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है. उनका सवाल सीधा है कि अगर शादी सहमति और समझौते से हुई थी, तो फिर यह सब धोखा क्यों? कोई लड़की इस तरह किसी की जिंदगी से खेल कैसे सकती है? परिवार चाहता है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे और दोषियों को सामने लाया जाए. सितारा के परिजन खुद थाने में कोई शिकायत नहीं कर रहे हैं, लेकिन अन्य रिश्तेदारों के ज़रिए कप्तान के परिवार पर दवाब बना रहे हैं कि हमें दहेज का सारा सामान वापस कर दो

    Post Views: 1,570

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleईरान इजराइल युद्ध में फंसा छत्तीसगढ़ का नौजवान, मर्चेंट कंपनी में कर रहा नौकरी
    Next Article मर्डर से पहले मोबाइल नंबर पोर्ट,10 साल छोटे प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को घर पर बुला कर डाला ये कांड
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?