नई दिल्ली:– आज का दिन गुरूवार है जो भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है इसे पीला गुरूवार के नाम से भी जानते है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों के बारे भी उल्लेख किया गया है। जिस तरह से नक्षत्रों की स्थिति और चाल बदलती रहती है इसके अनुसार ही दिन तय होते है। चलिए जानते हैं विस्तार से आज का दैनिक राशिफल…
मेष-
राजकीय कार्यो में लापरवाही से नुकसान होगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, आर्थिक संतुलन बनाये रखें, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी।
वृषभ-
पारिवारिक मित्रों से मुलाकात सुखद होगी, वैभव के सामान पर खर्च होगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों के कार्य में सहयोग रहेगा।
मिथुन-
खानपान की गड़बड़ी से स्वास्थ्य खराब होगा, वाहन चलाने में सावधानी रखें, जहां तक बने आप किसी को अधिक भरोसे में न रखें, परेशानी हो सकती है।
कर्क-
योजनाओं को पूरा करने में मुश्किल होगी, आय के नए श्रोता मिलेंगे, पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी, मांगलिक कार्यो की रूपरेखा बनेगी।
सिंह-
अधिकारियों की मदद से सफलता मिलेगी, जोखिम के कार्यो से दूर रहें, विवादास्पद स्थितियों को टालने का प्रयास करें, आर्थिक लाभ होगा।
कन्या-
इच्छित सफलता के लिये कार्य योजना में बदलाव संभव है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आर्थिक लाभ होगा, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
तुला-
न चाहते हुये भी किसी की मदद करना पडेगी, दूर दराज की यात्रा का योग बन सकता है, प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी, हर्षोल्लास समाचार मिलेगा।
वृश्चिक-
आवेश में आकर गलत फैसला कर सकते हैं, हितचिन्तक की सलाह लेना लाभकारी है, कार्यो को गति मिलेगी, उठाईगीरों से सावधानी बांछनीय।
धनु-
उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी, कार्य योजना में अडंगे लग सकते हैं, आर्थिक लेनदेन कम करें, सतर्कता सूझबूझ से काम करें, खर्च अधिक होगा।
मकर-
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, राजकीय मामले में पक्ष मजबूत होगा, शारीरिक अस्वस्थ्यता में सुधार होगा, नियोजित कार्य पूर्ण होगे।
कुम्भ-
विरोधी वर्ग उलझाने का कार्य करेगा, व्यापारिक यात्रा का योग है, परिश्रम अधिक करना होगा, अनपेक्षित कार्यो पर खर्च होगा, उदर विकार संभव है।
मीन-
सुविधा की कमी से कामकाज में मुश्किल होगी, मतभेद दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे, बांधव सुख मिलेगा, मनोरंजन के कार्यो में खर्च होगा, दूरभाष पर खुश खबरी प्राप्त होगी।
आज जन्म लिये बालक का फल
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, स्वस्थ्य, मिलनसार, अच्छे व्यक्तित्व का धनी और परिश्रमी होगा, कार्यो में अच्छी सफलता प्राप्त करेगा। यह अमीरी जीवन व्यतीत करेगा, माता पिता को सुखी रखेगा, शिक्षा साधारण होते हुये भी अच्छी सफलता प्राप्त करेगा।
व्यापार भविष्य
आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, गेहॅू, शक्कर, जौ, चना, रूई, आदि में तेजी होगी, अरहर उड़द, मॅूग, मोठ, में घटाबढ़ी होगी, लालमिर्च के भाव में मंदी होगी, भाग्यांक 1475 है।
