Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Nothing Phone 3 के साथ जुलाई के पहले हफ्ते लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट
    News

    Nothing Phone 3 के साथ जुलाई के पहले हफ्ते लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

    By Tv 36 HindustanJune 29, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- आज 29 जून है और कल से एक नया सप्ताह शुरू होने वाला है. इस नए सप्ताह में एक नया महीना भी शुरू होने वाला है और इसी के साथ भारत में कई नए स्मार्टफोन्स भी लॉन्च होने वाले हैं. आइए हम आपको इस हफ्ते लॉन्च होने वाले फोन्स के बारे में बताते हैं. इनमें नथिंग, ओप्पो और टेक्नो जैसे कई ब्रांड्स के फोन्स शामिल हैं.

    Nothing Phone (3)

    नथिंग कंपनी इस हफ्ते एक नया फोन लॉन्च करने वाली है. इस फोन का नाम Nothing Phone 3 है, जिसकी चर्चा पिछले कई महीनों से हो रही है. इस फोन को कंपनी ने जुलाई को लॉन्च करने का फैसला किया है. कंपनी ने फोन के बारे में कई चीजों की जानकारी दे दी है. इस फोन में प्रोसेसर के लिए Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. यह फोन 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है.

    OPPO Reno 14

    इस हफ्ते लॉन्च होने वाले फोन की लिस्ट में ओप्पो कंपनी का भी एक फोन शामिल हैं. इस पोन का नाम OPPO Reno 14 है. इसे ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है और अब इसे भारतीय मार्केट में भी लॉन्च किया जाने वाला है. इस फोन को 3 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. इस फोन में 5.59 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है, जो क्रिस्टल शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आएगी. इस फोन में फ्रोटोग्राफी के लिए 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसके अलावा इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. इस फोन में कंपनी 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आ सकती है.

    OPPO Reno 14 Pro

    ओप्पो रेनो 14 के साथ 3 जुलाई को ही OPPO Reno 14 Pro को भी लॉन्च किया जा सकता है. इस फोन में कंपनी Mediatek Dimensity 8450 चिपसेट दे सकती है, जिसके साथ 12GB RAM सपोर्ट मिलेगा. इस फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसके तीनों कैमरा 50MP सेंसर्स के साथ आ सकता है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. इस फोन में 6.83 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट दिया जा सकता है. इसमें 6200mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है.

    Tecno Pova 7

    टेक्नो भी इस हफ्ते एक नई फोन सीरीज लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है. इस फोन सीरीज का नाम Tecno Pova 7 Series है. इसका बेस फोन Tecno Pova 7 ही है. इस फोन को 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Helio G100 Ultimate चिपसेट, 8GB RAM, 108MP बैक कैमरा सेटअप, 8MP फ्रंट कैमरा, 7000mAh की बैटरी दी सकती है.

    Tecno Pova 7 Pro

    Tecno Pova 7 Pro को भी इसी हफ्ते यानी 4 जुलाई को ही लॉन्च किया जाएगा. फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7300 या 7300X चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके साथ फोन में 8GB RAM सपोर्ट भी दिया जा सकता है. फोन में 108MP का बैक कैमरा सेटअप, 6000mAh की बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है.

    Post Views: 1,300

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहाराष्ट्र सरकार ने त्रिभाषा नीति पर आदेश वापस लिया, CM फडणवीस ने की नई समिति की घोषणा
    Next Article आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इसे मिलेगा भाग्य का साथ और इसे रहना होगा सावधान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?