
टीवी 36 हिन्दुस्तान कोरबा :– कोरबा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर फिर हुआ सड़क हादसा जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रोदे के आश्रित गांव कोदवारी निवासी जगतपाल अपने साथी के साथ दो पहिया वाहन क्रमांक सीजी 12 ऐ जे 5634 से ग्राम चोटिया मडई की ओर जा रहा था, उसी बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्राम मडई में उसकी दर्दनाक मौत हो गई, दूसरा साथी गंभीर बताया जा रहा है, जिसे टोल प्लाजा के एंबुलेंस के द्वारा पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान जगतपाल पिता आदम सिंह बताया जा रहा है। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है।
टीवी 36 हिन्दुस्तान