Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हाथ-पैर अचानक हो जाते हैं सुन्न डॉक्टर ने बताया किस तेल से करें तलवों की मालिश…
    समाचार

    हाथ-पैर अचानक हो जाते हैं सुन्न डॉक्टर ने बताया किस तेल से करें तलवों की मालिश…

    By Tv 36 HindustanJuly 2, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हाथ-पैर अचानक हो जाते हैं सुन्न डॉक्टर ने बताया किस तेल से करें तलवों की मालिश…

    नई दिल्ली:– डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा, योग्यता और हमारा ख्याल रखने के प्रति उनके समर्पण की सराहना करने के लिए हर साल 1 जुलाई के दिन राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है. इस दिन का मकसद डॉक्टरों के लिए काम की जगह को बेहतर बनाना और इलाज के लिए सभी सुविधाओं को मुहैया कराने के प्रति सरकार और संस्थाओं को जागरूक करना भी है. देखा जाए तो डॉक्टरों के बिना जीवन की कल्पना करना नामुमकिन सा जान पड़ता है. लोग अक्सर ही अलग-अलग तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से दोचार होते हैं जिनसे छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर के पास जाना ही पड़ता है. ऐसी ही एक दिक्कत है हाथ-पैरों का सुन्न पड़ना. हाथ-पैर सुन्न पड़ने की क्या वजह है और इससे निपटने के लिए क्या किया जा सकता है यह बता रहे हैं डॉ. सलीम जैदी. डॉक्टर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

    हाथ पैरों का सुन्न पड़ना | Numbness In Hands And Feet
    डॉक्टर ने बताया कि अक्सर ही ऐसा महसूस होता है कि हाथ-पैर सुन्न पड़ गए हैं और उसके बाद झनझनाहट महसूस होती है और लगता है जैसे हाथ-पैरों पर चींटियां चढ़ रही हैं. जमीन पर बैठें हों या सो रहे हों और अचानकर हाथ-पैर सुन्न, झनझनाहट वाले और बेजान हो जाते हैं लगता है जैसे शरीर में जान ही नहीं है. अगर आपकी भी यही दिक्कत है तो इसकी वजह नसों पर प्रेशर पड़ना या नसों का कमजोर होना भी हो सकती है.

    ज्यादा देर तक एक ही पोश्चर में बैठना, नीचे पालती मारकर बैठना या पैर पर पैर रखकर बैठना ब्लड फ्लो को रोक देता है. इसकी वजह विटामिन बी12 की कमी, खराब ब्लड सर्कुलेशन, नर्व्स का दबना या फिर डायबिटीज के शुरुआती लक्षण भी हो सकती है.

    कैसे ठीक होगी यह दिक्कत
    हाथ पैर की झनझनाहट और सुन्न पड़ने की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए रोजाना 15 से 20 मिनट वॉक करें. स्ट्रेंचिंग करने पर भी फायदा मिलता है. इससे शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर होता है.

    अपने खानपान में विटामिन बी12 (Vitamin B12) से भरपूर फूड्स को शामिल करें. आप पनीर, दही, दूध या चिकन खाएं. आप विटामिन बी12 सप्लीमेंट्ल भी ले सकते हैं. इससे नर्व्स को फायदा मिलता है.

    सूरज की धूप लेने पर इस दिक्कत से राहत मिलती है. सुबह की सनलाइट से शरीर को विटामिन डी की अच्छी मात्रा मिल जाती है.
    आप पैरों के तलवों और हाथों की हथेली पर तिल के तेल से मालिश कर सकते हैं. इससे आराम महसूस होगा.

    Post Views: 1,040

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआ गया बड़ा अपडेट गांव-गांव तक पहुंचेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, भारत में अब शुरू होगी Starlink सैटेलाइट सर्विस…
    Next Article भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को हाईकोर्ट का आदेश, पत्नी और बेटी को हर महीने देना होगा इतने रुपये…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?