Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 1 करोड़ से ज्यादा का सायबर फ्रॉड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 6 गिरफ्तार, 70 डेबिट क्रेडिट कार्ड बरामद
    RAIPUR

    1 करोड़ से ज्यादा का सायबर फ्रॉड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 6 गिरफ्तार, 70 डेबिट क्रेडिट कार्ड बरामद

    By Tv 36 HindustanJuly 4, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जगदलपुर:- बस्तर जिले में आपराधिक मामले लगातार सामने आ रहें हैं और पुलिस को इसमें सफलता भी मिल रही है. 1 करोड़ से ज्यादा रुपए के सायबर फ्रॉड के मामले में पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले से जुड़े 3 अन्य आरोपियों को भी मुम्बई से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन आरोपियों के पास से नकद रुपए, बड़ी मात्रा एटीएम कार्ड और कई मोबाइल फोन बरामद किया है.

    बस्तर में ऐसे हुआ सायबर फ्रॉड:

    जगदलपुर सीएसपी आकाश श्रीश्रीमाल ने सायबर फ्रॉड किस तरह अंजाम दिया गया इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक में रहने वाले अमलेश कुमार को 21 जनवरी को अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने अपने आप को एक्सिस बैंक का कस्टमर केयर बताकर अमलेश को लोन देने की बात कही. जिसके बाद अमलेश ने लोन लेने से मना करते हुए कॉल बंद कर दिया. इसके बाद उसी दिन शाम करीबन 4:18 बजे अचानक अमलेश के मोबाइल फोन पर ओटीपी आना शुरू हो गया. शाम करीबन 5:35 बजे अमलेश को उसके मोबाइल में उसके एक्सिस बैंक खाते से लगभग 500, 40000, 500 और 34000 रुपए किसी अन्य के बैंक खाते में ट्रांसफर होने का मैसेज आया. जिसके बाद अमलेश ने बैंक पहुंचकर इसकी जानकारी निकाली. बैंक से अमलेश को जानकारी मिली कि नेट बैंकिंग के माध्यम से उसके खाते में 733013 रुपए का लोन लिया गया है. जबकि अमलेश ने लोन के लिए कोई आवेदन नहीं किया था. इसके बाद अमलेश ने अपने बैंक खाते का स्टेटमेंट निकाला. जिसमें उसे पता चला कि किसी अज्ञात ने उसके मेल आईडी से छेड़छाड़ कर नेट बैंकिंग के माध्यम से 733013 लोन लेकर किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर कर दिया है. जिसके बाद प्रार्थी ने तत्काल इस मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया.

    सीएसपी ने आगे बताया रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम मामले की जांच में जुट गई. जांच के दौरान पुलिस की टीम ने विभिन्न बैंकों से जानकारी लेते हुए कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान कर ली. इसके बाद पुलिस की टीम मुंबई और झारखंड के लिए रवाना हुई. जहां से पुलिस की टीम ने 3 संदिग्धों अब्दुल मजीद (45) निवासी झारखंड, कार्तिकेय राय उर्फ सत्यम (20) और संतोष कुमार (41) दोनों निवासी महाराष्ट्र को धर दबोचा था. इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ करना शुरू किया. कड़ी पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एपीके फाइल के जरिये प्रार्थी के बैंक खाते से लिये गए रुपए को अपने परिचितों के नाम से खोले गए बैंक खातों में ट्रांसफर किया है. वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से मिले मोबाइल फोन और बैंक के कागजातों की जांच की. इस जांच में पुलिस ने आरोपियों द्वारा 116 से अधिक फर्जी बैंक खातों में 1 करोड़ 15 लाख रुपए का सायबर फ्रॉड करना पाया था.

    आरोपियों के पास कई बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड:

    इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से मिले विभिन्न बैंक खातों में लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपए से ज्यादा रुपए होना बताया था. इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड, 14 एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड, 2 पेन कार्ड, 4 आधार कार्ड, 8 चेक बुक, 26 हजार 5 सौ रुपए नकद, 1 बॉयोमेट्रिक फिंगर प्रिंट स्कैनर (थम्ब मशीन), 1 एटीएम स्वैप मशीन और 3 पासबुक भी बरामद किया था.

    इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी. इस जांच में पुलिस को इन सायबर ठगों के 3 और साथियों की मुम्बई में होने की जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस की टीम ने सायबर ठग के इस गिरोह के तीन और आरोपियों मो. इमरान अंसारी (36) निवासी झारखंड, अलीमुद्दीन अंसारी (33) निवासी झारखंड और राजकुमार गौतम उर्फ रिंकू (32) निवासी उत्तरप्रदेश को मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों ने भी पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 50 से ज्यादा एटीएम कार्ड, लगभग 92 हजार रुपए कैश और 8 मोबाइल फोन भी बरामद किया है.सीएसपी ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों के पास से अब तक कुल 13 मोबाइल फोन, 70 ATM कार्ड और 1 लाख 25 हजार रुपए नकद बरामद किया है. सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है.

    Post Views: 850

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसावन महीने में शिवमय होगा भिलाई, पंडित प्रदीप मिश्रा 30 जुलाई से करेंगे शिव महापुराण की कथा; अधिकारियों ने लिया आयोजन स्थल का जायजा
    Next Article पुलिस में बड़ा फेरबदल, 161 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखिये किसे कहां दी गयी जिम्मेदारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?