Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महिला नेता हो सकतीं BJP की राष्ट्रीय अध्यक्ष, इन तीन नामों ने बढ़ाई सियासी हलचल
    News

    महिला नेता हो सकतीं BJP की राष्ट्रीय अध्यक्ष, इन तीन नामों ने बढ़ाई सियासी हलचल

    By Tv 36 HindustanJuly 4, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्लीः- भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी, 2023 में ही समाप्त चुका है. उसके बाद से नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर कई तरह चर्चा हो रही है. लेकिन, अब जो खबर आ रही है उसके अनुसार बीजेपी किसी महिला को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है. पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 3 महिला नेता के नाम पर चर्चा चल रही है.

    पार्टी में क्या चल रहा हैः

    पार्टी के कोई भी नेता इस मुद्दे पर बोलने को राजी नहीं हैं. मगर नाम नहीं छापने की शर्त पर पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि संगठन जो भी फैसला लेगा वो सोच समझकर और पूरी चर्चा के बाद ही लेगा. जहांतक बात महिला की बात है तो पिछले 11 सालों में महिलाओं की स्थिति पर मोदी सरकर ने तो ध्यान दिया ही है. साथ ही पार्टी में महिलाओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. महत्वपूर्ण पदों पर भी महिलाओं को मौका दिया जा रहा है.

    पार्टी सूत्रों के अनुसार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आंध्र प्रदेश की पूर्व बीजेपी अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी और तमिलनाडु की विधायक वनाथी श्रीनिवासन शामिल हैं. इनमें निर्मला सीतारमण आगे चल रही हैं. इस रिपोर्ट में बीजेपी की तीनों महिला नेता के बारे में विस्तार से पढ़िये. साथ ही, क्यों उनके नाम पर चर्चा चल रही है, यह समीकरण भी समझिये.

    निर्मला सीतारमणः

    वित मंत्री निर्मला सीतारमण दक्षिण भारत से हैं. तमिलनाडु से होने के कारण, वह बीजेपी को दक्षिण में मजबूत करने में मदद कर सकती हैं. हाल ही में उन्होंने जेपी नड्डा और बीएल संतोष के साथ बैठक की, जिससे उनके नाम की चर्चा तेज हुई. पहली बार पूर्णकालिक वित्त मंत्री बनीं और रक्षा मंत्रालय भी संभाल चुकी हैं.निर्मला सीतारमण पार्टी की एक अनुभवी और प्रभावशाली नेता भी मानी जाती हैं. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में उनकी पकड़ मजबूत है. 2019 से वित्त मंत्रालय संभाल रहीं हैं. सीतारमण ने केंद्र सरकार में लंबा अनुभव हासिल किया है.

    डी. पुरंदेश्वरीः

    आंध्र प्रदेश बीजेपी की पूर्व अध्यक्ष रहीं हैं. डी. पुरंदेश्वरी भी इस दौड़ में मजबूत दावेदार मानी जा रहीं है. सूत्रों की माने तो पुरंदेश्वरी ने आंध्र प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनकी रणनीतिक क्षमता भी संगठन में परखी जा चुकी है. साथ ही डी. पुरंदेश्वरी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडु की साली है.

    वनाथी श्रीनिवासनः

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में एक और महिला नेता का नाम चल रहा है वह है वनाथी श्रीनिवासन. पार्टी उन्हें एक उभरती हुई तमिल नेता के रूप में स्थापित कर रही है. वनाथी, तमिलनाडु के कोयंबटूर दक्षिण से विधायक हैं. बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहीं हैं.

    1993 से बीजेपी के साथ जुड़ी वनाथी ने 2022 में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल होने वाली पहली तमिल महिला बनकर इतिहास रचा था. 2021 में उन्होंने कमल हासन को हराकर कोयंबटूर दक्षिण सीट जीती थी.

    भाजपा में महिला मतदाताओं का प्रभाव बढ़ाः हाल के चुनावों में, विशेष रूप से महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में, महिला मतदाताओं ने बीजेपी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पार्टी इसी समीकरण के तहत महिला अध्यक्ष के लिए विचार कर रही है. सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी महिला नेतृत्व के विचार का समर्थन किया है.

    इतिहास बना सकती है पार्टीः यदि बीजेपी इस दिशा में कदम उठाती है, तो पार्टी के इतिहास में पहली बार होगा जब कोई महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगी. जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो चुका था, लेकिन इसे लोकसभा चुनावों के लिए जून 2024 तक बढ़ाया गया था. अब पार्टी नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की तैयारी में है. जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है.

    Post Views: 1,590

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCG : मछली बनी काल, खाने के बाद बेटी की हो गयी मौत, पति-पत्नी और बेटे समेत पड़ोसी की हालत गंभीर
    Next Article शिक्षक की भूमिका में नजर आए राज्यपाल रामेन डेका, छात्रों को यूपीएससी क्रैक करने के दिए टिप्स
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?