Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बालको के सुपरहीरो मैदान से मशीन तक हर मोर्चे पर विजयी
    कोरबा

    बालको के सुपरहीरो मैदान से मशीन तक हर मोर्चे पर विजयी

    By Tv 36 HindustanJuly 10, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :- भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) सिर्फ़ एक औद्योगिक संस्थान नहीं, बल्कि उन सपनों की भूमि है जहां मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास से असंभव को संभव बनाया जाता है। यहां के कर्मचारी अपने कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ खेलों में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बालको का नाम रोशन कर रहे हैं। चाहे वह मार्शल आर्ट्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले नवीन नायक हों, क्रिकेट मैदान में धमाका करने वाली ट्रांसजेंडर गीतू यादव, ऑलराउंडर नरेश कश्यप हों या फिर अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे मुकेश कुमार गुप्ता, इन सभी की कहानियां दर्शाती हैं कि बालको का हर कर्मचारी सिर्फ़ एक प्रोफेशनल ही नहीं, बल्कि जुनून, अनुशासन और प्रेरणा का प्रतीक है।

    नवीन नायक की स्वर्णिम छलांग, बने स्टेट चैंपियन

    बिजनेस एनालिस्ट नवीन नायक ने बालको में अपनी पेशेवर भूमिका के साथ-साथ खेल जगत में भी अपनी पहचान बनाई है। उनकी गोल्ड मेडल जीत इस बात का प्रमाण है कि आत्म-नियंत्रण और निरंतर प्रयास से असंभव भी संभव हो जाता है। नवंबर 2024 में कोरबा स्थित एक एमएमए अकादमी से मार्शल आर्ट्स की शुरुआत करने वाले नवीन ने प्रतिदिन सुबह उठकर कराटे, ताइक्वांडो, जूडो, किकबॉक्सिंग और बॉक्सिंग का कठिन प्रशिक्षण लिया।
    मार्च 2025 से मजबूती के साथ ताइक्वांडो पर केंद्रित अभ्यास शुरू किया। मई और जून के महीनों में जब अधिकांश लोग छुट्टियों का आनंद ले रहे थे, तब नवीन ने दिन-रात अभ्यास किया। इस मेहनत का फल उन्हें जुलाई 2025 में मिला, जब उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी कड़ी मेहनत को सार्थक किया। यह जीत केवल एक पदक नहीं, बल्कि उनकी इच्छाशक्ति और अनुशासन का प्रतीक है।

    बालको ‘ऑलराउंडर’ नरेश कश्यप ने दिखाया

    ऑफिस की जिम्मेदारियों और खेल की चुनौतियों के बीच संतुलन बनाकर, बालको कर्मचारी नरेश ने यह दिखा दिया कि एक सच्चा खिलाड़ी केवल मैदान में ही नहीं, जीवन के हर क्षेत्र में चमकता है। नरेश कश्यप की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो यह मानते हैं कि प्रोफेशनल सफलता और स्पोर्ट्स पैशन एक साथ नहीं चल सकते।
    छत्तीसगढ़ लीजेंड्स प्रीमियर लीग (सीएलपीएल) में क्रिकेट के मैदान पर अपना जादू बिखेरा। 260 रन बनाकर टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन स्कोरर बने। आतिशी पारी के लिए मास्टर ब्लास्टर का खिताब मिला। सीजीवीसीए और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस टी20 टूर्नामेंट में आईपीएल की तर्ज पर प्लेयर ऑक्शन के साथ हुआ, नरेश ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से सभी को चौंकाया। नरेश की यह प्रदर्शन सिर्फ़ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि उनके जुनून और मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने यह दिखाया कि जुनून के साथ खेला गया हर खेल, एक मिसाल बन जाता है। उन्होंने बालको की तरफ़ से खेलते हुए अपनी कप्तानी में कई बार केएल मेहता तथा अन्य कप में जीत दिलायी है।

    वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे मुकेश

    शिवरीनारायण के छोटे से कस्बे से निकलकर, बालको कर्मचारी मुकेश कुमार गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफ़र तय किया है। अब भारत के उस बॉडीबिल्डिंग टीम का हिस्सा हैं, जो नवंबर में इंडोनेशिया में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भाग लेने जा रही है। रोजाना 8 घंटे की शिफ्ट और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने अपने सपने को ज़िंदा रखा।
    दो साल के ब्रेक के बाद उन्होंने लौह-इच्छाशक्ति के साथ वापसी की। 3 जून 2025 को पुणे के सिल्वर पैलेस में हुए ट्रायल्स में उन्होंने भारतीय टीम के लिए चयनित हुए जो नवंबर में इंडोनेशिया में होने वाली वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी। अपने चयन को सही साबित करते हुए 15 जून को भूटान के थिम्पू में आयोजित साउथ एशियन बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप में उन्होंने भारत के लिए रजत पदक जीता। 80 किग्रा वर्ग में यह पदक जीतने वाले मुकेश ने कहा कि उनके पास अब चार महीने हैं और वे देश के लिए एक सशक्त चुनौती के रूप में उभरने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

    सोनाली सेनापति ने अपने बल्लेबाजी का दिखाया दम

    बालको लेडीज़ क्लब की सदस्य सोनाली सेनापति ने क्रिकेट मैदान पर ऐसा प्रदर्शन किया, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उर्जा कप विमेंस प्रीमियर लीग में उन्होंने मात्र 31 गेंदों में 102 रनों की विस्फोटक पारी खेली और बेस्ट बैट्सवुमन का खिताब जीता। उनकी बल्लेबाज़ी में आत्मविश्वास, ताकत और तकनीक का शानदार मिश्रण देखने को मिला, जो महिला क्रिकेट के लिए नई उम्मीद बनकर उभरा है। उनका जज़्बा इस बात का प्रतीक है कि अगर हौसला हो, तो कोई भी सीमा बड़ी नहीं होती।

    गीतू ने पीपल्स यूनिटी कप में लिया भाग: भारत की पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेट लीग

    बालको में कार्यरत गीतू यादव और सुदिप्ता ने देश की पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेट लीग पीपल्स यूनिटी कप में भाग लेकर इतिहास रच दिया। ओशेनिक द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट पंचकूला के ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह कप समावेशिता और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण क़दम साबित हुआ। इसमें देशभर से ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा, साहस और खेल भावना का परिचय दिया। गीतू इससे पहले बालको प्रीमियर लीग में भी बेहतरीन खेल दिखा चुकी हैं। पीपल्स यूनिटी कप सिर्फ़ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि समाज में बदलाव और समावेशिता का प्रतीक बन गया है।


    Post Views: 960

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनवविवाहिता ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लगा ली फांसी, जानिए पूरा मामला
    Next Article रेलवे से नगर पालिका ने 32 लाख की पेनाल्टी वसूली; कोरबा में पाइपलाइन फूटने पर नुकसान की भरपाई
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?