Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » CG: नकल में लगाया अकल, स्पाई कैम के जरिए परीक्षा में युवती कर रही थी चोरी
    छत्तीसगढ

    CG: नकल में लगाया अकल, स्पाई कैम के जरिए परीक्षा में युवती कर रही थी चोरी

    By Tv 36 HindustanJuly 14, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर:- सब इंजीनियर की भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से चोरी किए जाने का खुलासा हुआ. दरअसल सरकंडा के रामदुलारी स्कूल में रविवार को सब इंजीनयर पद के लिए भर्ती की परीक्षा चल रही थी. एग्जाम सेंटर के बाहर एक युवती ऑटो में बैठकर टैब और वॉकी टॉकी के किसी से धीरे धीरे बात कर रही थी. परीक्षा सेंटर के बाहर मौजूद लोगों को शक हुआ.

    PWD परीक्षा में हाईटेक चोरी का खुलासा: लोगों ने परीक्षा सेंटर के बाहर बैठी लड़की की सूचना स्थानीय एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को दी. मौके पर पहुंचे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने ऑटो में बैठी लड़की से पूछताछ की. शुरुआत में लड़की ने थोड़ी अकड़ दिखाई और युवकों को वहां से चले जाने को कहा. युवकों को युवती पर शक हो गया और उन लोगों ने ऑटो की तलाश ली.

    परीक्षा दे रही बहन को करा थी चोरी: तलाशी में युवती के पास से एक वॉकी टॉकी और टैब मिला. टैब के जरिए युवती परीक्षा सेंटर के भीतर बैठी दूसरी युवती से बातचीत कर रही थी. एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वो किसी बात कर रही है ये बता दे नहीं तो वो परीक्षा सेंटर के भीतर जाकर सभी छात्रों की जांच कराएंगे और पुलिस को भी बुलाएंगे. युवती ने जब कुछ भी बताने से इंकार कर दिया, वीडियो बना रहे युवकों को रोकने की कोशिश करने लगी. तब एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को मौके पर बुला लिया.

    मौके पर पहुंची सरंडा पुलिस: सरकंडा सीएसपी ने मौके पर आकर ऑटो में बैठकर चोरी कराने वाली युवती और सेंटर के भीतर परीक्षा दे रही उसकी बहन को पकड़ लिया. थाने लाकर दोनों से पूछताछ की गई. ऑटो में बैठकर अपनी बहन को परीक्षा में चोरी कराने वाली युवती हाईटेक डिवाइस से लैस थी. परीक्षा सेंटर के भीतर बैठी छात्रा के पास से भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली है.

    रामदुलारी स्कूल सरकंडा में पीडब्ल्यूडी की परीक्षा चल रही थी, अनु नाम की छात्रा परीक्षा दे रही थी और उसकी बहन अनुराधा बाहर ऑटो में बैठकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए चोरी कराने का आरोप है. एनएसयूआई विरोध कर रही है कि जानबूझकर परीक्षा में चोरी कराई जा रही है. टैबलेट और स्पाई कैम के जरिए परीक्षा में नकल कराई जा रही थी. एनएसयूआई ने मांग की है दोनों पर शिकायत दर्ज की जाए और केंद्र अधीक्षक पर भी मामला दर्ज हो. लड़कियों से पूछताछ की जा रही है: सिद्दार्थ बघेल,सीएसपी सरकंडा

    माइक्रो डिवाइस और एडवांस गैजेट्स बरामद: पुलिस ने परीक्षा सेंटर के बाहर और भीतर बैठी दोनों बहनों से टैब, माइक्रो डिवाइस और कई एडवांस गैजेट्स इक्विपमेंट के साथ जब्त किए हैं. सभी का इस्तेमाल परीक्षा में हाईटेक तरीके से चोरी के लिए किया जा रहा था. सरकंडा पुलिस ने बताया कि जांच के बाद वो आगे की कार्रवाई करेगी

    Post Views: 1,015

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आह्वान- ‘वेटलैण्ड मित्र’ बनें, जैविक विरासत को बचाएं
    Next Article दिल दहलाने वाली वारदात, मां के साथ सो रही बच्ची का अपहरण
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…

    May 21, 2026

    इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…

    May 21, 2026

    नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

    May 21, 2026

    गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…
    • इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…
    • नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…
    • गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…
    • बालको का ‘ब्लैक मेज़’, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बालको की प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़कर 6000 से अधिक महिलाएं लिख रही हैं आर्थिक आत्मनिर्भरता और ये नई कहानी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?