Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल-गुरु बृहस्पति की कृपा से मिथुन-वृषभ सहित इन राशियों को मिल सकती बड़ी खुशखबरी…
    ज्योतिष

    आज का राशिफल-गुरु बृहस्पति की कृपा से मिथुन-वृषभ सहित इन राशियों को मिल सकती बड़ी खुशखबरी…

    By Tv 36 HindustanJuly 17, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। आज के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत या मांगलिक कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो दैनिक राशिफल जानना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों के बारे में बताया गया है।

    मेष-
    आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो छोटी-छोटी बात पर लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको किसी ऊंचाई वाली जगह पर जाने से बचना होगा।

    वृषभ-
    आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप दान-धर्म के कार्यो में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

    मिथुन-
    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। सरकारी कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी और आपको परिवार के सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    कर्क-
    आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अति उत्साहित होने से बचना होगा। आपका कोई मित्र आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने कामों में बदलाव बिल्कुल ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है।

    सिंह-
    आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोग किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो आने वाले समय में आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

    कन्या-
    आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा। आप किसी योजना में बिना सोचे समझे धन ना लगाएं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं।

    तुला-
    आज का दिन आपके लिए उलझनें लेकर आएगा, क्योंकि आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी और वह अपने आगे के भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

    वृश्चिक-

    आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आएगा। आपकी संतान को कोई सेहत संबंधित समस्या होने से आपको भागदौड़ बनी रहेगी। आप दूसरों के सहयोग के लिये हमेशा तैयार रहेंगे, साहस, पराक्रम एवं कामकाज के प्रति उत्साह रहेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि रहेगी। मित्रता उपयोगी रहेगी।

    धनु-
    आज का दिन आपके लिए किसी नए भूमि, वाहन और मकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

    मकर-
    आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में कमजोर रहेगा। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से टेंशन बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं भी सिर उठा सकती हैं, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगी और रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    कुम्भ-
    आज का दिन आपके लिए धन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप इस समय कोई जोखिम लेने से बचें और यदि आप सट्टेबाजी और शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपको किसी एक्सपर्ट की राय से करना बेहतर रहेगा।

    मीन-
    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें।

    आज जन्म लिये बालक का फल-
    आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, विनोदी, चतुर, चंचल तथा स्वविवेकी होगा, इनकी शिक्षा उत्तम रहेगी। ये शीघ्र ही किसी से भी मित्रता कर लेते हैं। माता पिता के प्रति इनका झुकाव रहेगा।

    व्यापार-भविष्य:
    श्रावण कृष्ण सप्तमीं को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, जौ, गेहूं, चना, रूई कपास, चांदी, सोना के भाव में मंदी होगी।जीरा, धनियां के भाव पूर्ववत् रहेंगे। वायदा विचारा आज 11 बजकर १० मिनिट से 20 मिनिट रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा। भाग्यांक 3116
    है।

    Post Views: 2,810

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या Vitamin B12 की कमी से मौत हो सकती है, क्या आप जानते हैं कि यह शरीर के लिए कितना जरूरी है
    Next Article आज का मौसम: होगी तबाही की बारिश, इन राज्यों को भी IMD ने किया अलर्ट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब स्कूलों के समय में बदलाव, डीईओ ने जारी किया आदेश…

    February 26, 2026

    आज का मौसम दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक गर्मी का कहर, 36° पार पहुंचा पारा जानें पहाड़ों से मैदानों तक का ये हाल…

    February 26, 2026

    डिजिटल दुनिया के ‘बादशाह’ बने मोदी, Instagram पर रचा कीर्तिमान इतने फॉलोवर पूरे…

    February 26, 2026

    PM ने दिया विजन भारत-इजरायल के बीच जल्द होगी फ्री ट्रेड डील इजरायली अधिकारी ने दी ये बड़ी अपडेट…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब स्कूलों के समय में बदलाव, डीईओ ने जारी किया आदेश…
    • आज का मौसम दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक गर्मी का कहर, 36° पार पहुंचा पारा जानें पहाड़ों से मैदानों तक का ये हाल…
    • डिजिटल दुनिया के ‘बादशाह’ बने मोदी, Instagram पर रचा कीर्तिमान इतने फॉलोवर पूरे…
    • PM ने दिया विजन भारत-इजरायल के बीच जल्द होगी फ्री ट्रेड डील इजरायली अधिकारी ने दी ये बड़ी अपडेट…
    • आज का राशिफल गुरुवार का दिन शुभ या चुनौतीपूर्ण पढ़ें सभी 12 राशियों का सटीक भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?