Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सुकन्या समृद्धि आपकी बेटी को 69 लाख नहीं देगी बड़ी रकम का तोड़ा भ्रम, एक्‍सपर्ट ने दी चेतावनी…
    समाचार

    सुकन्या समृद्धि आपकी बेटी को 69 लाख नहीं देगी बड़ी रकम का तोड़ा भ्रम, एक्‍सपर्ट ने दी चेतावनी…

    By Tv 36 HindustanJuly 21, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली: – भारत में बच्चों के भविष्य के लिए निवेश की दो सबसे लोकप्रिय सरकारी स्‍कीमें हैं। इनमें सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और एनपीएस वात्सल्य शामिल हैं। ये स्‍कीमें बेहद आकर्षक रिटर्न का वादा करती हैं। हालांकि, फाइनेंशियल प्‍लानर गौरव मूंदड़ा ने इस वादे की हकीकत पर सवाल उठा दिए हैं। खासकर तब जब इसमें महंगाई को भी शामिल कर दिया जाए। उनका कहना है कि ये स्‍कीमें जो बड़ा मैच्योरिटी अमाउंट दिखाती हैं, वे भविष्य में आपके बच्चे की शिक्षा या शादी के लिए काफी नहीं होगी। वजह है महंगाई। यह समय के साथ पैसे की क्रय शक्ति को कम कर देती है।

    गुवाहाटी के फाइनेंशियल प्‍लानर गौरव मूंदड़ा ने बच्चों के लिए बनी दो बड़ी निवेश योजनाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिंक्‍डइन पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्‍होंने कहा कि सुकन्‍या समृद्धि और एनपीएस वात्‍सल्‍य स्‍कीमें दिखने में जितनी आकर्षक लगती हैं, महंगाई के कारण उतनी फायदेमंद नहीं होती हैं। उन्होंने एसएसवाई और एनपीएस वात्‍सल्‍य जैसी स्‍कीमों की तुलना म्यूचुअल फंड से की है। लोगों को सही वैल्यू समझने की सलाह दी है।

    बड़ी रकम का ऐसे तोड़ा भ्रम
    गौरव मूंदड़ा ने लिंक्डइन पर एक सीधा मैसेज शेयर किया है: ‘सुकन्या समृद्धि आपकी बेटी को ₹69 लाख नहीं देगी। 21 साल बाद महंगाई को समायोजित करने के बाद यह उसे वास्तव में लगभग ₹17 लाख ही देगी।’ उनका यह पोस्ट एसएसवाई और एनपीएस वात्सल्य जैसी लॉन्‍ग टर्म इन्‍वेस्‍टमेंट स्‍कीमों के वास्तविक मूल्य की तुलना म्यूचुअल फंड विकल्पों से करता है।

    फाइनेंशियल प्‍लानर के अनुसार, सुकन्‍या समृद्धि में अगर आप हर साल 1.5 लाख रुपये 15 साल तक जमा करते हैं तो 21 साल बाद आपको 69 लाख रुपये मिलेंगे। लेकिन, महंगाई को ध्यान में रखें तो आज के समय में इसकी वैल्यू सिर्फ 17-18 लाख रुपये ही होगी।

    इसी तरह, एनपीएस वात्सल्य योजना में 1.4 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। लेकिन, अभी सिर्फ 35 लाख रुपये ही मिलेंगे। 6% महंगाई के हिसाब से 21 साल बाद इसकी वैल्यू आज के समय में सिर्फ 8.4 लाख रुपये ही होगी।

    गौरव मूंदड़ा पूछते हैं,’अब खुद से पूछिए: क्या 8 लाख या 17 लाख रुपये आपके बच्चे की शिक्षा या शादी के लिए दो दशक बाद काफी होंगे?’

    म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सलाह
    फाइनेंशियल प्‍लानर बच्चों के लिए बने म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि अगर इन फंडों में 12% का सालाना रिटर्न मिले तो टैक्स से पहले 1.4 करोड़ रुपये और टैक्स के बाद लगभग 1.2 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। आज के समय में इसकी वैल्यू लगभग 34 लाख रुपये होगी।

    मूंदड़ा का कहना है, ‘बड़ी संख्याओं की योजना न बनाएं। वास्तविक मूल्य की योजना बनाएं।’ उनका मानना है कि पारंपरिक योजनाएं सुरक्षित तो होती हैं। लेकिन, लंबी अवधि के लक्ष्यों के लिए जरूरी खरीदारी की ताकत नहीं दे पातीं।

    कई फाइनेंशियल प्‍लानर भी ऐसा ही सोचते हैं। उनका कहना है कि लोगों को निवेश करते समय महंगाई को ध्यान में रखना चाहिए। सिर्फ बड़ी संख्या देखकर निवेश नहीं करना चाहिए, बल्कि यह देखना चाहिए कि भविष्य में उस पैसे की असली वैल्यू क्या होगी। ऐसे में बच्चों के लिए निवेश करते समय सिर्फ रिटर्न पर ही ध्यान न दें। यह भी देखें कि महंगाई के बाद आपको कितना फायदा होगा। म्यूचुअल फंड जैसे विकल्पों पर भी विचार करें और अपनी जरूरत के हिसाब से सही स्‍कीम चुनें।

    Post Views: 975

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज सावन का दूसरा सोमवार: ज्वालेश्वर और अमरकंटक में भक्तों की भारी भीड़, आस्था का उमड़ा सैलाब…
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर के वक्त 10 साल के लड़के ने ऐसे की थी सैनिकों की मदद, अब सेना उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ‘लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा’, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले…

    March 10, 2026

    आखिर चैत्र अमावस्या को क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या जानिए इस खास अमावस्या के दिन किन बातों से बचें…

    March 10, 2026

    ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …

    March 10, 2026

    विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ‘लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा’, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले…
    • आखिर चैत्र अमावस्या को क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या जानिए इस खास अमावस्या के दिन किन बातों से बचें…
    • ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …
    • विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …
    • अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगा दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदले बुकिंग के ये नियम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?