सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा से अपहृत 5 ग्रामीणों को आखिरकार नक्सलियों ने आज छोड़ दिया।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कोंटा के बटेर गांव से एक महिला समेत 5 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था। उन्होंने ग्रामीणों के जरिये अपहृत लोगों की रिहाई के लिये कोशिश की थी। वहीं, सर्व आदिवासी समाज ने नक्सलियों से ग्रामीणों को रिहा करने अपील की थी। 50 घंटे तक अपने कब्जे में रखने के बाद नक्सलियों ने सभी ग्रामीणों को आज रिहा कर दिया। जो अपने गांव पहुंच चुके हैं। रिहा करने के पहले नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की पिटाई भी कर दी थी।
अपहृत ग्रामीणों में कवासी कोशा, सोढी गंगा, कवासी हिड़मा, कवासी देवा, माडवी नंदू, सभी ग्रामीण कोंटा थाने के बंदा पंचायत स्थित बटेर गांव के रहने वाले हैं।