Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एक कमजोर पासवर्ड ने छीन ली 700 लोगों की रोजी-रोटी, साइबर अटैक और बंद हो गई 158 साल पुरानी कंपनी…
    समाचार

    एक कमजोर पासवर्ड ने छीन ली 700 लोगों की रोजी-रोटी, साइबर अटैक और बंद हो गई 158 साल पुरानी कंपनी…

    By Tv 36 HindustanJuly 23, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अपनी ऑनलाइन प्रोफाइल्स के लिए मजबूत पासवर्ड ररखना बेहद जरूरी है। जहां कई लोग जटिल और बार-बार अपडेट किए जाने वाले पासवर्ड की जरूरत को नजरअंदाज करते हैं, साइबर अटैक कमजोर लोगों पर हमला करने के लिए ऐसे अवसरों की इंतजार करते हैं। ऐसे ही एक अवसर के कारण ब्रिटेन की 158 साल पुरानी कंपनी को उस समय बंद करना पड़ा, जिसके चलते उसके 700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया।

    KNP Logistics, 158 साल पुरानी ब्रिटेन की ट्रांसपोर्ट कंपनी है। और 700 कर्मचारियों को बेरोजगार छोड़ कंपनी ने अपने सभी ऑपरेशंस बंद करते हुए बोरिया बिस्तर समेट लिया है। कंपनी पर हुए विनाशकारी साइबरअटैक की वजह कर्मचारी का एक पासवर्ड बना है जो हैक कर लिया गया। इस घटना में Akira gang नामक एक रैंसमवेयर समूह शामिल था, जिसने केएनपी के कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगाई थी।

    बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने एक कर्मचारी के पासवर्ड का अनुमान लगाकर अनधिकृत एक्सेस हासिल किया जो कथित तौर पर कमजोर था। बाद में हैकर्स ने कंपनी के डेटा को एन्क्रिप्ट किया और इंटरनल सिस्टम को लॉक कर दिया। हैकर्स ने केएनपी के सिस्टम तक अनऑथराइज्ड पहुंच हासिल करने के बाद, इसके डेटा को एन्क्रिप्ट किया, जिससे कर्मचारी महत्वपूर्ण बिजनेस जानकारी एक्सेस नहीं कर पाए।
    हैकर्स ने कंपनी डेटा को एन्क्रिप्ट करने के बाद किया डिलीट
    एक्सेस रीस्टोर करने के लिए हैकर्स ने डिक्रिप्शन की के बदले में फिरौती की मांग की। फिरौती नोट में कहा गया है, “यदि आप इसे पढ़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी कंपनी का इंटरनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह या आंशिक रूप से खत्म हो गया है… आइए सभी आंसू और नाराजगी को अपने पास रखें और एक कंस्ट्रक्टिव डॉयलॉग बनाने का प्रयास करें।”

    हालांकि फिरौती की रकम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह लगभग 5 मिलियन पाउंड हो सकती है। दुर्भाग्य से, केएनपी मांग को पूरा करने में असमर्थ रहा, जिससे पूरा डेटा का नुकसान हुआ और आखिरकार कंपनी का पतन हो गया।

    KNP के निदेशक पॉल एबॉट ने पुष्टि की कि उल्लंघन वास्तव में एक कंप्रोमाइज किए गए पासवर्ड के कारण हुआ था। हालांकि एबॉट ने जिम्मेदार कर्मचारी को यह बात नहीं बताई है। केएनपी ने मुख्य रूप से नाइट्स ऑफ ओल्ड ब्रांड के तहत लगभग 500 लॉरियों को ऑपरेट किया और कथित तौर पर साइबर अटैक इंश्योरेंस के साथ इंडस्ट्री आईटी स्टैंडर्ड्स का पालन किया।

    नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर (NCSC) के सीईओ रिचर्ड हॉर्न ने संगठनों को अपने सिस्टम और व्यवसायों को मजबूत और अधिक सुरक्षित उपायों से बचाने की तत्काल जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि हैकर्स आमतौर पर नए तरीकों का आविष्कार करने के बजाय मौजूदा कमजोरियों का फायदा उठाते हैं। उन्होंने कहा कि हैकर्स लगातार कमजोर सुरक्षा वाले संगठनों की तलाश करते हैं।

    साइबरअटैक से बचने के लिए ऑर्गनाइजेशन क्या करें?
    साइबर हमलों के कारण पता चलने पर कुछ प्रमुख चिंताओं का पता चला है। संगठनों को मजबूत और यूनिक पासवर्ड को प्राथमिकता देने, लॉगिन के लिए मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) लागू करने और सभी कर्मचारियों के लिए रेगुलर साइबर सिक्यॉरिटी ट्रेनिंग आयोजित करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके अलावा, कंपनियों को नियमित रूप से अपने डेटा का सुरक्षित बैकअप लेना चाहिए, मजबूत इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्लान्स डिवेलप करने चाहिए और साइबर-अटैक इंश्योरेंस को सब्सक्राइबर करने पर विचार करना चाहिए।

    Post Views: 560

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन फार्म शुरू सभी को मिलेंगे ₹…
    Next Article पुलिस को बड़ी सफलता ONC बार व पॉम मॉल उपद्रव मामले में अब तक 10 गिरफ्तार, लग्जरी गाड़ियां भी जब्त…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …

    April 15, 2026

    सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…

    April 15, 2026

    बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…

    April 15, 2026

    अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…

    April 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …
    • सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…
    • बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…
    • अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…
    • प्लांट हादसे में जान गवाने वालों की लिस्ट जारी, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 42 – 42 लाख, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?