Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीएम मोदी के लिए ’75’ बना खास, वैश्विक नेताओं को पछाड़ शिखर पर पहुंचे
    News

    पीएम मोदी के लिए ’75’ बना खास, वैश्विक नेताओं को पछाड़ शिखर पर पहुंचे

    By Tv 36 HindustanJuly 26, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: पॉपुलैरिटी में पीएम मोदी का कोई सानी नहीं हैं. Narendra Modi Most Popular लीडर बन गए हैं. इसके साथ ही उनके लिए 75 का अंक भी लकी साबित हो रहा है. Morning Consult कंपनी की ओर से जारी रैंकिंग रिपोर्ट में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को 75 अंक मिले हैं. इस 75 के साथ ही वो यूएस, दक्षिण कोरिया, इटली, फ्रांस, अर्जेंटिना आदि देशों के सुपर नेताओं को पीछे छोड़ते हुए रैंकिंग के ‘एवरेस्ट’ पर पहुंच गए हैं.

    बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी Morning Consult की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन पीएम मोदी पहले पायदान पर हैं. जबकि पायदान पर दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग (Lee Jae-myung) काबिज हैं. ली जे-म्युंग की अप्रूवल रेटिंग मोदी से 16 प्रतिशत कम 59 फीसदी है. तीसरे नंबर पर अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट जेवियर मिलेई (Javier Milei) हैं. इन्हें 57 फीसद लोगों का समर्थन प्राप्त है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया में अपना डंका बजवाया. वो दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता के रूप में उभरे हैं. बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी Morning Consult ने जुलाई 2025 की रैंकिंग रिपोर्ट साझा की है.

    इस रिपोर्ट में पीएम नरेंद्र मोदी को 75 फीसदी लोगों की अप्रूवल रेटिंग (Approval Rating) मिली है. गौर करें तो यह सर्वे 4 जुलाई से 10 जुलाई के बीच का है. इसमें दुनिया भर के 20 से अधिक देशों के नेताओं की रेटिंग को शामिल किया गया था.

    बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने भी सोशल साइट पर अपनी पोस्ट साझा कर इस रिपोर्ट का डेटा को शेयर किया है. मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) कंपनी की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी पहले स्थान पर हैं. दूसरे पायदान पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग (Lee Jae-myung) हैं. इनकी 59 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग है.

    रैंकिंग में तीसरा स्थान अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई (Javier Milei) को मिला है. मिलेई को 57 फीसदी लोगों का समर्थन हासिल है. तीसरे पायदान पर कनाडा के मार्क कार्नी (56%) और चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एंथनी अल्बनीज़ (54%) हैं.

    वहीं दुनिया भर में हमेशा खबरों में बने रहने वाले यूएसए के प्रेसिडेट डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 44% है. ट्रंप को एक तरफ 44 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है, वहीं 50% लोग उनके विरोध में खड़े हैं.

    रैंकिंग में सबसे कम लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेताओं की सूची में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और चेक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री पेट्र फिआला हैं. इन दोनों को केवल 18% लोगों का समर्थन मिला है. वहीं 74 फीसदी लोग इन दोनों नेताओं से असंतुष्ट हैं.

    रैंकिंग के हिसाब से दुनिया के बड़े लोकतांत्रिक नेताओं में शामिल रहीं इटली की जॉर्जिया मेलोनी को 40% समर्थन मिला है. वहीं 54% ने मेलोनी से असंतोष जताया है. जर्मनी के फ्रेडरिक मर्ज़ को 34% समर्थन मिला है. वहीं 58% ने असंतोष जताया है. तुर्की के रेचेप तैय्यप एर्दोगन को 33% की रेटिंग मिली.

    ब्राजील के लूला द सिल्वा को 32% समर्थन मिला है. ब्रिटेन के किएर स्टार्मर को 26% समर्थन मिला है. जापान के शिगेरु इशिबा को 20% समर्थन से ही संतोष करना पड़ा है.

    गौर करें तो पीएम नरेंद्र मोदी के लिए 75 का अंक कुछ और अच्छा लेकर आ रहा है. Morning Consult कंपनी की ओर से जारी रैंकिंग रिपोर्ट में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को 75 अंक मिलते ही दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता बन गए.

    वहीं 17 सितंबर 2025 को नरेंद्र मोदी 75 साल पूरे करने जा रहे हैं. वहीं पीएम मोदी ने कल यानी 25 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

    25 जुलाई 2025 को पीएम मोदी लगातार 4,078 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिए. इस तरह से आधिकारिक तौर पर भारत के इतिहास में दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले पीएम बन गए. उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के 1966 से 1977 तक 4,077 दिन के कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया.

    Post Views: 280

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleधड़ल्ले से करते हैं UPI पेमेंट तो रुक जाइये, पढ़ें यह खबर, वरना हो जाएगा नुकसान
    Next Article दो सगे भाइयों समेत तीन ने किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार, तीसरा आरोपी फरार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?