नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और कारगिल युद्ध में साहस और वीरता के साथ लड़ने वाले जवानों के बलिदान को याद किया. कारगिल संघर्ष के दौरान भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाए गए साहस और निस्वार्थता को याद करते हुए भारत हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाता है.
राष्ट्रपति मुर्मू ने दी श्रद्रांजलि
राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दीं. उन्होंने कहा, ‘यह दिवस हमारे जवानों की असाधारण वीरता, साहस एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक है. देश के प्रति उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा. जय हिन्द! जय भारत!
पीएम मोदी ने बलिदान को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी और कारगिल युद्ध में साहस और वीरता के साथ लड़ने वाले जवानों के बलिदान को याद किया. पीएम मोदी ने कहा कि जवानों द्वारा दिया गया बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘कारगिल विजय दिवस पर दे
यह अवसर हमें भारत माता के उन वीर सपूतों के अद्वितीय साहस और पराक्रम की याद दिलाता है जिन्होंने राष्ट्र के गौरव की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. मातृभूमि के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने का उनका जुनून हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा.’
राजनाथ सिंह ने भी किया नमन
इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे और कारगिल युद्ध के दौरान कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पोस्ट किया, ‘कारगिल विजय दिवस पर मैं उन वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी देश के सम्मान की रक्षा में असाधारण साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया. कारगिल युद्ध के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान हमारे सशस्त्र बलों के अटूट संकल्प की चिरस्थायी याद दिलाता है. भारत उनकी सेवा का सदैव ऋणी रहेगा.’