Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब फ्री का जमाना गया, बैंक अब हर छोटी सेवा पर भी कर रहे चार्ज, देखें लिस्ट…
    समाचार

    अब फ्री का जमाना गया, बैंक अब हर छोटी सेवा पर भी कर रहे चार्ज, देखें लिस्ट…

    By Tv 36 HindustanJuly 26, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बैंकों के कई तरह के चार्ज ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ते जा रहे हैं। पिछले पांच-छह सालों में बैंकों ने हर छोटी-बड़ी सेवा पर शुल्क लगाना शुरू कर दिया है। अब तो तुरंत पैसा भेजने-पाने वाली आईएमपीएस सेवा पर भी शुल्क लादा जा रहा है। साथ ही कई तरह के पुराने शुल्क भी बढ़ा दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर, ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाएं भी कम होती जा रही हैं।

    अब कुछ भी मुफ्त नहीं
    आज हालत ये है कि बैंक में पासबुक अपडेट कराना हो, अपने हस्ताक्षर सत्यापित करवाने हों, या कोई अन्य छोटी सी भी सेवा लेनी हो, हर चीज के लिए ग्राहकों को शुल्क चुकाना पड़ता है। इसी कड़ी में पिछले मई में बैंकों ने एटीएम से महीने में पांच बार से ज्यादा पैसे निकालने पर भी शुल्क बढ़ा दिया था। अब हर अतिरिक्त निकासी पर 23 रुपये का चार्ज लगता है। इसके अलावा, पहली जुलाई से कुछ खास क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर भी नए शुल्क लागू कर दिए गए हैं।

    नकद लेनदेन भी हुआ महंगा
    बैंकों ने नकद लेनदेन के नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है। अब कई बैंकों में ग्राहक महीने में सिर्फ तीन बार ही बिना शुल्क के शाखा या कैश मशीन (सीआरएम) से नकद जमा या निकासी कर सकते हैं। पहले यह सीमा पांच बार हुआ करती थी। अगर कोई ग्राहक इस सीमा से ज्यादा बार अपने खाते से नकद निकालेगा तो उसे हर बार 150 रुपये का भारी शुल्क देना होगा। साथ ही, अगर कोई एक महीने में एक लाख रुपये से ज्यादा नकद जमा करता है तो उस पर भी 150 रुपये का शुल्क लगेगा।

    सुविधाएं हो रहीं कम
    ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं में भी कटौती की जा रही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले फायदे घटा दिए हैं। 15 जुलाई से एसबीआई के ‘प्राइम’ और ‘पल्स’ क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला 50 लाख रुपये का मुफ्त हवाई दुर्घटना बीमा भी बंद कर दिया गया है।

    आ रहा है आईएमपीएस पर भी शुल्क का तूफान
    एसबीआई ने 15 अगस्त से तुरंत पैसा ट्रांसफर करने वाली आईएमपीएस सेवा पर भी शुल्क लगाने का फैसला किया है। उम्मीद की जा रही है कि दूसरे बैंक भी जल्द ही आईएमपीएस पर शुल्क लगाने की घोषणा कर देंगे। हालांकि कई निजी बैंक पहले से ही ऑनलाइन आईएमपीएस पर शुल्क वसूल रहे हैं, लेकिन एसबीआई के इस कदम के बाद वे भी अपने शुल्क बढ़ा सकते हैं।

    25,000 से 1,00,000 तक निःशुल्क 2 रुपये + जीएसटी

    1,00,000 से 2,00,000 तक निःशुल्क 6 रुपये + जीएसटी

    2,00,000 से 5,00,000 तक निःशुल्क 10 रुपये + जीएसटी

    बैंकों द्वारा अपनी सेवाओं पर लगाए जा रहे शुल्क

    बैंक की प्रमुख सेवाएं शुल्क
    खाता रखरखाव चार्ज 500 रुपये

    एसएमएस अलर्ट 10 से 35 रुपये प्रति तिमाही

    डुप्लीकेट पासबुक 100 रुपये

    डुप्लीकेट पासबुक एंट्री के साथ 50 रुपये प्रति पेज अतिरिक्त

    चेक भुगतान को रोकना 200 रुपये प्रति चेक से अधिकतम 500 रुपये।

    ग्राहक की कमी से चेक वापस होना 150 रुपये

    हस्ताक्षर सत्यापन 100 रुपये

    संयुक्त बैंक खाते में हस्ताक्षर सत्यापन 150 रुपये

    डिमांड ड्राफ्ट पांच से 10 हजार तक 75 रुपये

    खाते में मोबाइल नंबर, ई-मेल बदलना 50 रुपये व जीएसटी अतिरिक्त

    डेबिट कार्ड रखरखाव चार्ज 250 से 800 रुपये।

    डेबिट कार्ड री-पिन बदलना 50 रुपये

    एसएमएस अलर्ट 10 से 35 रुपये प्रति तिमाही

    पोस्टल चार्ज 50 से 100 रुपये

    साफ है कि बैंक ग्राहकों को दी जाने वाली हर छोटी से छोटी सुविधा को अब पैसे से जोड़ चुके हैं, जिससे आम आदमी का बैंकिंग अनुभव लगातार महंगा होता जा रहा है।

    Post Views: 465

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकारगिल विजय दिवस पर सीएम ने शहीदों को किया सलाम, परिजनों को किया सम्मानित…
    Next Article सालाना आय केवल 3 रुपए तहसीलदार ने बनाया अनोखा इनकम सर्टिफिकेट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब स्कूलों के समय में बदलाव, डीईओ ने जारी किया आदेश…

    February 26, 2026

    आज का मौसम दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक गर्मी का कहर, 36° पार पहुंचा पारा जानें पहाड़ों से मैदानों तक का ये हाल…

    February 26, 2026

    डिजिटल दुनिया के ‘बादशाह’ बने मोदी, Instagram पर रचा कीर्तिमान इतने फॉलोवर पूरे…

    February 26, 2026

    PM ने दिया विजन भारत-इजरायल के बीच जल्द होगी फ्री ट्रेड डील इजरायली अधिकारी ने दी ये बड़ी अपडेट…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब स्कूलों के समय में बदलाव, डीईओ ने जारी किया आदेश…
    • आज का मौसम दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक गर्मी का कहर, 36° पार पहुंचा पारा जानें पहाड़ों से मैदानों तक का ये हाल…
    • डिजिटल दुनिया के ‘बादशाह’ बने मोदी, Instagram पर रचा कीर्तिमान इतने फॉलोवर पूरे…
    • PM ने दिया विजन भारत-इजरायल के बीच जल्द होगी फ्री ट्रेड डील इजरायली अधिकारी ने दी ये बड़ी अपडेट…
    • आज का राशिफल गुरुवार का दिन शुभ या चुनौतीपूर्ण पढ़ें सभी 12 राशियों का सटीक भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?