Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीएम मोदी दुनिया के सबसे पसंदीदा ग्लोबल लीडर, सर्वे में खुलासा ट्रंप-मेलोनी सूची में कहां…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    पीएम मोदी दुनिया के सबसे पसंदीदा ग्लोबल लीडर, सर्वे में खुलासा ट्रंप-मेलोनी सूची में कहां…

    By Tv 36 HindustanJuly 26, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर लगातार सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस बीच उनकी ग्लोबल लोकप्रियता भी कायम है।

    बीते साल हुए चुनावों के बाद लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता वैश्विक स्तर पर भी बनी हुई है। हाल ही में आए एक सर्वे के परिणामों से इसका खुलासा हुआ है। इस सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के पसंदीदा ग्लोबल लीडर हैं। उन्हें 75 फीसदी से ज्यादा लोगों ने वैश्विक नेता के तौर पर चुना है।

    एक रिपोर्ट में बताया है कि एक अमेरिकी खुफिया कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व नेताओं की ‘डेमोक्रेटिक लीडर अप्रूवल रेटिंग’ की सूची में सबसे पहले स्थान पर हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 45 प्रतिशत से भी कम वोट के साथ आठवें स्थान पर रहे।

    मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक भारत और भारत के बाहर पीएम मोदी की लोकप्रियता किसी भी वैश्विक नेता से ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक सर्वे में भाग लेने वाले 75 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को एक लोकतांत्रिक वैश्विक नेता रूप में चुना है। वहीं 18 प्रतिशत लोगों ने इसके उलट मत दिया। इसके अलावा सात प्रतिशत लोगों में दुविधा की स्थिति दिखी।

    वैश्विक नेताओं की रैंकिंग
    सूची में दूसरे सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यांग रहे, जिन्हें 59 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। वहीं अर्जेंटीना के दक्षिणपंथी राष्ट्रपति जेवियर मिलीई इस सूची में तीसरे स्थान पर रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में आठवें स्थान पर रहे, जहां सिर्फ 44 फीसदी लोगों ने उन्हें एक लोकतांत्रिक वैश्विक नेता के रूप में पसंद किया। इसके अलावा इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी सूची में दसवें स्थान पर रहीं।

    Post Views: 1,510

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसंत प्रेमानंद ने बचपन में जहां लगाया ध्यान, वहां बन रहा राधारानी का मंदिर; ये है लोकेशन…
    Next Article 12 साल पहले ‘सैयारा’ जैसा ही था इस मूवी का क्रेज, बॉक्स ऑफिस पर हुई 7 गुना ज्यादा कमाई, झटक लिए थे 49 अवॉर्ड…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री ने पूरे किए 12 साल, सीएम ने इस खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा…

    May 26, 2026

    पीएम मोदी की अपील के बाद EV अपनाएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव,अब इस कार से करेंगे सफर…

    May 26, 2026

    आखिर कैसे दूर होगी दरिद्रता सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत…

    May 26, 2026

    RBI के खजाने में 8.70 करोड़ की चोरी 15 साल पुराने कर्मचारी ने इस तरह से उड़ाए नोट, 90 दिन तक ऑफिस आकर बचता रहा शक से…

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री ने पूरे किए 12 साल, सीएम ने इस खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा…
    • पीएम मोदी की अपील के बाद EV अपनाएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव,अब इस कार से करेंगे सफर…
    • आखिर कैसे दूर होगी दरिद्रता सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत…
    • RBI के खजाने में 8.70 करोड़ की चोरी 15 साल पुराने कर्मचारी ने इस तरह से उड़ाए नोट, 90 दिन तक ऑफिस आकर बचता रहा शक से…
    • बस्तर के जंगलों में जिंदगी बांटने वाले इन दंपति को मिला पद्मश्री सम्मान, सीएम साय ने दी बधाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?