Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़: 2700 पदों पर निकली भर्ती, 25 नवंबर तक कर सकते है आवेदन
    गैजेट

    छत्तीसगढ़: 2700 पदों पर निकली भर्ती, 25 नवंबर तक कर सकते है आवेदन

    By Tv 36 HindustanNovember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर बंपर वैकेंसी निकली है. राज्य में मेडिकल के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. छत्तीसगढ़ नेशनल हेल्थ मिशन (National Health Mission, Chhattisgarh) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 2700 पदों भर्तियां की जाएंगी.

    नेशनल हेल्थ मिशन, छत्तीसगढ़ (National Health Mission, Chhattisgarh) की ओर से जारी इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- cghealth.nic.in पर जाना होगा. इस वैकेंसी (Chhattisgarh CHO Recruitment 2021) के लिए आवेदन प्रक्रिया 05 नवंबर 2021 से शुरू हो गई है.

    इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 नवंबर 2021 तक का समय दिया गया है. आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जरूर देख लें.

    ऐसे करें आवेदन

    इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- cghealth.nic.in पर जाएं.

    वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment-National Health Mission(NHM) के लिंक पर जाएं.

    इसमें NHM Chhattisgarh Community Health Officer CHO Online Form 2021 के लिंक पर क्लिक करें.

    अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें.

    अब मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें.

    रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें.

    वैकेंसी डिटेल्स

    जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 2700 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें अलग-अलग डिवीजन के लिए अलग-अलग सीटें रखीं गई है. इसमें रायपुर डिवीजन के लिए 500 सीटें, बिलासपुर डिवीजन में 700 सीटें रखी गई हैं, वहीं दुर्ग डिवीजन में 480 सीटें, बस्तर में 500 सीटें और सरगुजा में 520 सीटें रखी गई हैं.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़: अब सिनेमा हॉल को शत-प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
    Next Article पत्नी ने तुरंत नहीं दिया तौलिया: पति ने गुस्से में आकर कर दी हत्या, बेटी से भी मारपीट
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज तीन जिलों का दौरा करेंगे सीएम साय, महाशिवरात्रि का पावन पर्व, मुख्यमंत्री राजिम कुंभ कल्प के होंगे शामिल…

    February 15, 2026

    कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…

    February 15, 2026

    दिल्ली में दम घुटता है सीएम ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….

    February 15, 2026

    आज महाशिवरात्रि पर जानिए चारों प्रहर पूजन से लेकर निशीथ काल तक का ये शुभ मुहूर्त…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज तीन जिलों का दौरा करेंगे सीएम साय, महाशिवरात्रि का पावन पर्व, मुख्यमंत्री राजिम कुंभ कल्प के होंगे शामिल…
    • कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…
    • दिल्ली में दम घुटता है सीएम ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….
    • आज महाशिवरात्रि पर जानिए चारों प्रहर पूजन से लेकर निशीथ काल तक का ये शुभ मुहूर्त…
    • आज का राशिफल किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे रहना होगा सावधान पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?