
रत्नागिरी : महाराष्ट्र में राज्य सरकार में एसटी निगम का विलय करने की मुख्य मांग को लेकर राज्य में एसटी बसों के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन शुरू कर दिया है. इस आंदोलन के और तेज होने की संभावना है.
आंदोलन के बीच एसटी कर्मचारियों का पारिवारिक माहौल भी बिगड़ गया है. दापोली एसटी डिपो चालक अशोक वनवे हाथ में चूड़ी पहनकर ड्यूटी पर पहुंचे. वह दापोली-ठाणे शिवशाही बस में ड्यूटी पर थे, जो दोपहर 3 बजे रवाना हुई.
ड्राइवर अशोक वनवे ने कहा, “सुबह मेरी पत्नी मुझसे बहस कर रही थी कि लोग मर रहे हैं और तुम ड्यूटी पर जा रहे हो. मेरी पत्नी ने मुझसे कहा कि काम पर मत जाओ और अगर तुम गये तो अपने हाथों में चूड़ियों भरकर जाओ.”