Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रीवा का रहस्यमयी शिवधाम, यहां श्मशान में बसते हैं भोलेनाथ, बढ़ता है शिवलिंग का आकार
    मध्य प्रदेश

    रीवा का रहस्यमयी शिवधाम, यहां श्मशान में बसते हैं भोलेनाथ, बढ़ता है शिवलिंग का आकार

    By Tv 36 HindustanAugust 4, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रीवा :- देशभर में शिव के अनेकों धाम स्थापित है. प्रत्येक शिवधामों की अलग-अलग कथाए हैं. जिस प्रकार से सभी शिव धाम एक दूसरे से भिन्न है, ठीक उसी प्रकार से इन शिवधामों की चमात्कारिक घटनाएं भी एक दूसरे से एकदम अलग हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महादेव को श्मशान काफी प्रिय है. भारत कि भूमि में कई ऐसे शिवधाम हैं, जो श्मशान में स्थापित हैं, फिर वह चाहे काशी विश्वनाथ धाम हो या फिर बरेली के मरघट का महादेव मंदिर हो, उज्जैन का चक्रतीर्थ श्मशान घाट में बना शिवधाम ही क्यों न हो इन शिव धामों के चमत्कारिक किस्से इन्हें और भी अलौकिक बनाते हैं.

    विंध्य की धरती ऋषि मुनियों की तपोभूमि

    अब बात करते हैं ऐतिहासिक विंध्य के धरती की. इस क्षेत्र को ऋषि मुनियों की तपोभूमि भी कहा जाता है. विंध्य की पर्वतमालाएं, नदियां और वनक्षेत्र आज भी उन दिव्य अनुभवों के साक्षी हैं. यहां हर दिशा में कोई न कोई चमत्कारी धाम या रहस्यमयी कथा जीवंत है. इन स्थलों से जुड़ी लोकगाथाएं और चमत्कार आज भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी हुई हैं. ईटीवी भारत आपको ऐसे ही एक दिव्य और चमत्कारिक शिवधाम के बारे में बताने जा रहा है. जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे.

    अनोखा छतुरिया नाथ शिवधाम

    हम बात कर रहे हैं शिव के उस अलौकिक छतुरिया नाथ शिव धाम की जो रीवा शहर से केवल 10 किलोमीटर दूर रांची झारखण्ड नेशनल हाइवे में स्थित है. यह गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के उमरी गांव में मौजूद है. इस अनोखे छतुरिया नाथ शिव धाम का सीधा कनेक्शन उस रौरियानाथ महादेवालय प्राचीन शिवधाम से जुड़ा है. बीते कुछ माह पूर्व ही रौरियानाथ शिवधाम की अद्भुत कहानी उसकी दिव्यता, भव्यता और मंदिर की चमात्कारिक घटनाओं के साथ ही अनसुलझे रहस्य की कहानी ईटीवी भारत ने आप से साझा की थी.

    महंत के पूर्वजों ने कराया था छतुरियानाथ शिवधाम का निर्माण

    इस धाम के महंत रामाचार्य पाठक के अनुसार “उनके पूर्वजों ने ही रौरियानाथ महादेवालय का निर्माण 9वीं शताब्दी के आस पास कराया था. रौरियानाथ धाम मंदिर कर्चुली कालीन का है और पंचायतन पद्धति का यह मंदिर नाथ संप्रदाय से जुड़ा है. मंदिर के महंत के अनुसार पूर्वजों ने इसका जन सहयोग से सृजन किया था. अब अगर बात करें रौरियानाथ शिव मंदिर से ठीक 1 किलोमीटर की दूरी पर उमरी गांव में स्थित छतुरिया नाथ शिव धाम की, तो यहां स्थापित शिव मंदिर का निर्माण भी महंत रामाचार्य पाठक के पूर्वजो ने ही करवाया था.

    शिव ने महंत के बाबा को दिया था स्वप्न

    इस शिवधाम का कोई उल्लेख न तो किसी ग्रंथ में है और न ही इसका लिखित कोई प्रमाण है, लेकिन महंत रामाचार्य पाठक के अनुसार “छतुरियानाथ शिव धाम का निर्माण अब से लगभग 150 से 200 वर्ष पूर्व हुआ था. इस मंदिर का निर्माण उनके बाबा छत्ते पाठक ने करावाया था. महंत रामाचार्य के पूर्वज कई पीढ़ियों से शिव के उपासक हैं. स्वयं शिव ने बाबा छत्ते पाठक को स्वप्न दिया और खेत में स्थित श्मशान घाट के पास तालाब में शिवलिंग के होने की जानकारी देते हुए शिवलिंग को बाहर निकालकर उसे मंदिर में स्थापित करने के लिए कहा था. महंत के पूर्वजों ने जब तालाब में जाकर खोजबीन शुरू की तो, उन्हें एक छोटे आकार की दिव्य शिवलिंग प्राप्त हुई. जिसका वजन लगभग 1 से 2 किलो के आसपास था.

    शिवलिंग का हर वर्ष बढ़ता है आकार

    श्मशान घाट पर स्थित तालाब से प्राप्त हुई शिवलिंग को महंत के पूर्वजों ने काशी विश्वनाथ धाम की तरह ही उसी श्मशान में स्थापित करने की योजना बनाई. छोटे से आकार का एक मंदिर का निर्माण करवाया और विधिवत पूजा अर्चना के साथ दिव्य शिवलिंग को मंदिर में स्थापित किया. महंत रामाचार्य पाठक का दावा है की तालाब से प्राप्त हुई छोटे आकार की शिवलिंग का वजन और आकार हर वर्ष लगातार बढ़ रहा है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है. तालाब से प्राप्त हुई शिवलिंग का वजन उस वक्त 1 से 2 किलो वजनी था, मगर वर्तमान में इस दिव्य शिवलिंग का वजन लगभग 25 से 30 किलो है.

    सैकड़ों वर्ष पूर्व पठार क्षेत्र हुआ करता था उमरी गांव का इलाका

    महंत रामाचार्य पाठक का कहना है की “जिस स्थान पर यह अलौकिक शिवलिंग विराजित है. कभी यह सम्पूर्ण इलाका पठार क्षेत्र हुआ करता था. श्मशान वाले भगवान शिव के इस धाम में कई ऐसी मुर्तियां स्थापित हैं, जो प्राचीनकाल की है. इनमे से एक मूर्ती पंच गौरी की है, जो के 6वीं शताब्दी की है. जबकि एक मूर्ती में शार्दुल पक्षी की आकृति बनी हुई है. जिसकी सवारी देवताओं द्वारा की जाती थी और यह मूर्ती 11वीं शताब्दी की है. इस पक्षी का वर्णन भी धर्मिक ग्रंथों में पाया जाता है.

    संकट के समय ग्रामीणों की रक्षा करते हैं श्मशान मे विराजे शिव

    महंत रामाचार्य बताते हैं कि “जब गांव के लोगों को किसी प्रकार संकट या रोग घेरता है, तब वह इसी श्मशान वाले शिव के शरण आते हैं. जिसके बाद स्वयं-भू अपने भक्तों के कष्ट हर लेते है. इस दिव्य स्थल पर कई चमत्कारिक घटना भी हो चुकी है. कई वर्ष पूर्व गांव का एक व्यक्ति कालरा की बीमारी से ग्रसित था. जब उसे मरणाशन हालत में शिव की चौखट पर लाकर लेटाकर कुएं का पानी पिलाया गया, तो वह बीमार व्यक्ति एक दम से स्वस्थ हो गया.

    गांव में फैली थी हुलकी नाम की बीमारी

    इसी तरह से एक बार उमरी गांव में हुलकी नाम की महामारी फैल गई, जिसे डायरिया कहा जाता है. इस बीमारी का प्रकोप इतना बढ़ा की लोगों की मृत्यु तक होने लगी. जिसके चलते पूरा गांव खाली हो गया. इसके बाद डायरिया के प्रकोप से बचने के लिए लोगों ने श्मशान वाले शिव की आराधना की. जिसके बाद उमरी गांव के लोगों को गंभीर बीमारी से निजात मिला. तभी से इस दिव्य शिव धाम की मान्यता और भी बढ़ गई.

    श्मशान वाले शिव की आराधना से सभी मनोकामनाऐं होती है पूरी

    महंत रमाचार्य पाठक बताते हैं की इस दिव्य स्थान में आकर श्मशान वाले शिव की आराधना करने वाले हर भक्तों की सभी मनोकामनाऐं पूर्ण होती है. श्रावणमास का महीना, महशिवरात्री पर्व या नागपंचमी का अवसर हो प्रत्येक मौके पर इस श्मशान वाले शिव धाम मे विशेष पूजा अर्चना की जाती है.

    Post Views: 1,795

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजेल में मनेगी चैतन्य बघेल की राखी.. कोर्ट ने 14 दिनों के लिए बढ़ाई रिमांड, SC ने भी दिया बड़ा झटका
    Next Article CG: दर्दनाक सड़क हादसा, रुद्रेश्वर मंदिर जा रहे दो कांवरियों की मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बस्तर की नई वैश्विक पहचान जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी…

    May 8, 2026

    RCB की टीम पहुंची राजधानी, विराट की झलक पाने एयरपोर्ट पर लगा फैंस का तांता, सुरक्षा के पड़े इंतजाम…

    May 8, 2026

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन : सुवेंदु अधिकारी होंगे नए सीएम…

    May 8, 2026

    माही का नया रिकॉर्ड बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले बने खिलाड़ी…

    May 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बस्तर की नई वैश्विक पहचान जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी…
    • RCB की टीम पहुंची राजधानी, विराट की झलक पाने एयरपोर्ट पर लगा फैंस का तांता, सुरक्षा के पड़े इंतजाम…
    • पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन : सुवेंदु अधिकारी होंगे नए सीएम…
    • माही का नया रिकॉर्ड बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले बने खिलाड़ी…
    • GGU का नया आदेश बना छात्रों की टेंशन, परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में खाली करना होगा …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?