सीधी :- जंगल में दलित युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती अपने प्रेमी के साथ जंगल में घूमने और फोटो खिंचाने गई थी। यहां चार बदमाशों ने युवक पर हमला कर दिया। इसके बाद युवती से गैंगरेप किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार है।
घटना चुरहट के जंगल की है। मंगलवार को वारदात के बाद पीड़िता रोती-बिलखती जंगल से बाहर गांव में आई। उसने भवन निर्माण का काम कर रहे लोगों से मदद मांगी और आपबीती सुनाई। सरपंच पति दलबीर सिंह को युवती ने बताया कि वह प्रेमी के साथ जंगल से बाहर आने के लिए नीचे उतर रही थी, तभी आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया और उसके प्रेमी के सिर पर डंडा मारा। वह जमीन पर गिर पड़ा।
दो आरोपी पीड़िता को जंगल की ओर खींचकर ले गए, जबकि दो युवक प्रेमी को पकड़े रहे। पीड़िता ने बताया कि वह गिड़गिड़ाती रही। उसने आरोपियों के पैर भी पकड़े, लेकिन वे नहीं माने।
